Betul Road Accident : कंटेनर की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, पत्नी और बेटा घायल, बैतूल- नागपुर हाइवे पर हादसा

Betul Road Accident: Young man dies tragically after being hit by a container, wife and son injured, accident on Betul-Nagpur Highway

Betul Road Accident : बैतूल- नागपुर हाईवे पर रविवार को भीषण सड़क हादसा हो गया इसमें एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई पत्नी और बेटा घायल हो गए हैं जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती किया है। बैतूल बाजार थाना प्रभारी अंजना धुर्वे ने बताया कि रविवार लगभग 11:30 बजे ग्राम झिटापाटी जोड़ के पास नागपुर की और से आ रहा एक कंटेनर वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन पर  आया और खेत मे जाकर पलट गया। कंटेनर की चपेट के बाइक आ गई। हादसे में बाइक सवार नर्मदापुरम निवासी विकासराव की कंटेनर के नीचे दबने से मौके पर ही मौत हो गई  पत्नी और 6 वर्षीय बेटा घायल हो गया है।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची। घायलों की जिला अस्पताल भेजा गया। कंटेनर के नीचे दबे युवक के शव को बाहर निकाला गया। पुलिस के मुताबिक कंटेनर के बाइक गाड़िया भरी हुई है। जानकारी लगी है कि बाइक सवार दंपति ग्राम मोहरखेड़ा तेहरवीं के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। तभी हादसा हो गया। पुलिस हादसे की जांच कर रही है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button