Betul News : राष्ट्रीय हिंदू सेना और पुलिस ने 10 किमी पीछा कर पकड़ा गया ट्रक, 30 गोवंश बरामद, 4 की मौत

Betul News: Rashtriya Hindu Sena and police chased the truck for 10 km and caught it, 30 cattle recovered, 4 died.

Betul News : बैतूल राष्ट्रीय हिंदू सेना एवं पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गोवंश तस्करी का बड़ा मामला सामने आया है। भोपाल से बैतूल की ओर आ रहे एक आईसर ट्रक को करीब 10 किलोमीटर तक पीछा कर नेशनल हाईवे फोरलेन पर बैतूल बाजार स्थित एलबी लॉन के पास पकड़ा गया। ट्रक से अमानवीय तरीके से भरे गए 30 नग गोवंश बरामद किए गए, जिनमें से दम घुटने के कारण 4 गोवंश की मौत हो गई।

राष्ट्रीय हिंदू सेना के जिला संयोजक लतेन्द्र यादव ने बताया कि रात्रि करीब 4 बजे सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग का आईसर ट्रक (क्रमांक MH 40 CT 3704) तेज रफ्तार से भोपाल की ओर से बैतूल आ रहा है, जिसमें गोवंश भरे होने की आशंका है। सूचना पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष दीपक मालवीय द्वारा तत्काल कंट्रोल रूम, पाढर चौकी प्रभारी एवं बैतूल बाजार थाना प्रभारी को अवगत कराया गया।

प्रदेश संयोजक पवन मालवीय ने बताया कि सूचना के आधार पर बैतूल बाजार पुलिस की सहायता से ट्रक को रोका गया। ट्रक में तीन लोग सवार थे। पूछताछ में चालक ने ट्रक में गोवंश होने की पुष्टि की। तलाशी लेने पर ट्रक में त्रिपाल के नीचे पटिया लगाकर गोवंश को बेहद अमानवीय तरीके से ठूंस-ठूंस कर भरा गया था। सभी गोवंशों के पैर आपस में बांधे गए थे तथा उन्हें भूखा-प्यासा रखा गया था।

युवा जिला संयोजक नवीन पटेल ने बताया कि गिनती करने पर ट्रक में कुल 30 गोवंश पाए गए, जिनमें से 4 की दम घुटने से मौत हो चुकी थी।

संगठन सदस्य सोनू यादव के अनुसार, पकड़े गए तस्करों ने पूछताछ में बताया कि गोवंश को भोपाल से लगे तेंदूखेड़ा क्षेत्र के जंगलों से भरकर महाराष्ट्र के अमरावती स्थित कत्लखाने ले जाया जा रहा था। यह कार्य भोपाल निवासी अतिक खान के कहने पर किया जा रहा था।

प्रखंड अध्यक्ष सौमेश सोनी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में

  • मुबीन खान, पिता मुहब्बत सिद्दीक, निवासी करोद भोपाल
  • नरेंद्र अहरवार, पिता रामनाथन, निवासी लमाखोड़ भोपाल
  • जमील नसीब, निवासी राजगढ़ भोपाल

शामिल हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर ट्रक जब्त कर लिया है तथा बैतूल बाजार थाना में एफआईआर दर्ज की गई है।

बरामद गोवंश को पुलिस की मौजूदगी में राष्ट्रीय हिंदू सेना के सदस्यों द्वारा त्रिवेणी गोशाला में सुरक्षित रखा गया। मृत 4 गोवंश का पशु चिकित्सक द्वारा पोस्टमार्टम कर अंतिम संस्कार किया गया, जबकि घायल गोवंशों का उपचार जारी है।

इस कार्रवाई के दौरान संगठन के जिलाध्यक्ष अनुज राठौर, तहसील संयोजक संदीप मालवीय, तहसील उपाध्यक्ष राहुल खवादे, नगर अध्यक्ष शनि साहू, तहसील युवा सह महामंत्री सोनू खवादे, जिला महामंत्री अमित यादव सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button