28 दिसंबर 2025, रविवार का राशिफल : वृषभ राशि वालों का मन आज कई तरह की चिंताओं से घिरा रहेगा, जाने सभी राशियों का हाल

Horoscope for Sunday, December 28, 2025: Taurus will be filled with worries today. Find out the state of all zodiac signs.

28 दिसंबर 2025, रविवार का राशिफल: 

मेष-

आज चंद्रमा बारहवें भाव में रहेगा, जिससे दिन कुछ तनावपूर्ण रह सकता है। सर्दी, खांसी या बुखार जैसी परेशानी हो सकती है। आज दूसरों के मामलों में दखल न दें और अपने काम पर ही ध्यान रखें। पैसों के लेन-देन, जमीन-जायदाद और नए निर्णयों से दूरी बनाए रखें। अधिक लाभ का लालच नुकसान दे सकता है। व्यापार में कोई नया प्रयोग न करें। दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा।

वृषभ-
चंद्रमा ग्यारहवें भाव में होने से दिन सावधानी मांगता है। मन कई तरह की चिंताओं से घिरा रहेगा। स्वास्थ्य, विशेषकर आंखों से जुड़ी समस्या हो सकती है। परिवार या करीबी लोगों से विवाद की आशंका है। आज किए गए काम अधूरे रह सकते हैं। खर्च बढ़ सकता है, इसलिए फिजूलखर्ची से बचें। वाहन चलाते समय सतर्क रहें।

मिथुन-
आज चंद्रमा दसवें भाव में है, जिससे कार्यक्षेत्र में सकारात्मक माहौल रहेगा। नौकरी और व्यवसाय में आपके काम की सराहना होगी। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में वृद्धि और आर्थिक लाभ के योग हैं। निवेश की योजना बना सकते हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पारिवारिक और प्रेम जीवन सुखद रहेगा।

कर्क-
चंद्रमा नवें भाव में होने से भाग्य आपका साथ देगा। मन प्रसन्न रहेगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा। विदेश से जुड़े अच्छे समाचार मिल सकते हैं। धार्मिक कार्य या तीर्थ यात्रा के योग हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। अचानक धन लाभ संभव है। नौकरी और करियर बदलाव के प्रयास सफल हो सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

सिंह-
आज चंद्रमा आठवें भाव में है, इसलिए स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। इलाज पर खर्च हो सकता है। नकारात्मक सोच से बचें, वरना नुकसान हो सकता है। कार्यस्थल पर मन नहीं लगेगा। परिवार में मतभेद संभव हैं। नियमों के खिलाफ काम करने से बदनामी हो सकती है। ध्यान और आध्यात्मिक गतिविधियां मानसिक शांति देंगी।

कन्या-
चंद्रमा सातवें भाव में रहने से मन में बेचैनी रहेगी। गुस्सा और नकारात्मकता रिश्तों में तनाव बढ़ा सकती है। व्यापार में विवाद से बचें। खान-पान पर ध्यान दें, स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। खर्च बढ़ने से आर्थिक दबाव रहेगा। नए रिश्ते या नया काम शुरू करने से बचें। आय सामान्य रहेगी।

तुला-
चंद्रमा छठे भाव में है, जो नौकरीपेशा लोगों के लिए शुभ है। कार्यस्थल पर सफलता और मान-सम्मान मिलेगा। विरोधियों पर विजय मिलेगी। व्यापार में लाभ के योग हैं। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। धन संबंधी योजनाएं बना सकते हैं।

वृश्चिक-
आज चंद्रमा पांचवें भाव में है। स्वास्थ्य और संतान से जुड़ी चिंता रह सकती है। विवादों से दूर रहें, नहीं तो मानहानि हो सकती है। निवेश में जल्दबाजी न करें। यात्रा टालना बेहतर रहेगा। विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल है। दोपहर के बाद सोच सकारात्मक होगी और स्थिति में सुधार आएगा।

धनु-
चंद्रमा चौथे भाव में होने से मानसिक अशांति रह सकती है। परिवार में मतभेद की संभावना है, खासकर माता या बड़ी बहन से। उनकी सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। आज महत्वपूर्ण निर्णय न लें। नींद और भोजन का ध्यान रखें। जीवनसाथी से तालमेल बनाकर चलें। प्रेम जीवन में समय बिताने का अवसर मिलेगा।

मकर-
चंद्रमा तीसरे भाव में है, जिससे दिन अनुकूल रहेगा। रुके हुए काम पूरे होंगे। जीवनसाथी से पुराने मतभेद खत्म हो सकते हैं। संपत्ति और व्यापार से जुड़े मामलों में लाभ मिलेगा। भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है। नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं।

कुंभ-
आज चंद्रमा दूसरे भाव में है। वाणी पर संयम रखना जरूरी है। वाद-विवाद से बचें। खर्च बढ़ सकता है, इसलिए बजट संभालकर चलें। काम में अपेक्षित सफलता नहीं मिलेगी। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में बाधा आ सकती है। शाम के बाद हालात में कुछ सुधार होगा।

मीन-
चंद्रमा आपके प्रथम भाव में है। खर्चों पर नियंत्रण रखें, वरना मानसिक तनाव बढ़ेगा। गुस्से में किसी से बात न करें। धन के लेन-देन में विशेष सावधानी रखें। परिवार में कहासुनी हो सकती है। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। नकारात्मक विचार मन को परेशान कर सकते हैं। व्यापार सामान्य रहेगा और प्रेम जीवन में धैर्य जरूरी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button