MP Betul Cyber Fraud : गुजरात , तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल के लोगों से बैतूल में हो रही थी साइबर ठगी, जांच में बड़ा खुलासा

MP Betul Cyber ​​Fraud: People from Gujarat, Tamil Nadu and West Bengal were being cyber-frauded in Betul, investigation reveals major revelations

MP Betul Cyber Fraud : हाल ही में बैतूल कोतवाली पुलिस ने 9 करोड़ 84 लाख को ठगी का खुलासा किया था। इस मामले में नया अपडेट सामने आया है। इन साइबर ठगों ने गुजरात , तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल के लोगों के साथ ठगी की है और खातों में लेनदेन सामने आया है। 
बैतूल पुलिस एवं साइबर सेल बैतूल , थाना कोतवाली में  पुलिस ने कार्यवाही करते हुए एक संगठित साइबर फ्रॉड नेटवर्क का खुलासा किया गया है। उक्त नेटवर्क द्वारा पिछले लगभग पाँच महीनों में एक ही बैंक के विभिन्न खातों का दुरुपयोग कर कुल 9 करोड़ 84 लाख से अधिक की साइबर ठगी की गई थी।
जाँच के दौरान यह सामने आया कि विभिन्न राज्यों के पीड़ितों से की गई ऑनलाइन ठगी की राशि देश के अलग-अलग स्थानों से ट्रांसफर होकर आरोपी के बैंक खाते में पहुँची थी। इन संदिग्ध लेन-देन पर संबंधित राज्यों की पुलिस एवं साइबर इकाइयों द्वारा होल्ड लगाया गया है। यह जानकारी नागरिकों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जारी की जा रही है।
 आरोपी एवं साइबर फ्रॉड से संबंधित प्रमुख विवरण
 आरोपी अंकित राजपूत, निवासी इंदौर। आरोपी के नाम से संचालित बैंक खाते में बड़े पैमाने पर संदिग्ध लेन-देन पाए गए। 1 जनवरी 2023 से लेकर 7 जुलाई 2025 
के बीच आरोपी के बैंक खाते में लगभग 1 करोड़ 60 लाख के संदिग्ध ट्रांजेक्शन पाए गए।
इन खाते पर होल्ड लगाया गया
जानकारी के मुताबिक जांच के बाद नवसारी, गुजरात, बिधाननगर, पश्चिम बंगाल,हबीबगंज, भोपाल, सूरत सिटी, गुजरात,  चेन्नई CCB, तमिलनाडु शामिल है। 
इन  राज्यों में पीड़ितों के साथ किए गए साइबर फ्रॉड
पुलिस के मुताबिक़ जॉब फ्रॉड – नवसारी, गुजरात* पीड़ित आवेदक से फर्जी नौकरी का झांसा देकर 10,00,000 रुपये की ठगी। उच्च वेतन और प्रोसेसिंग शुल्क के नाम पर राशि हड़पी गई। इस ठगी की कुछ राशि आरोपी के बैंक खाते में ट्रांसफर हुई, जिसकी जांच जारी है।
ऑनलाइन फ्रॉड – बिधाननगर, पश्चिम बंगाल* पीड़ित से 1,20,880/- की ठगी। ठग लगातार अधिक राशि मांगते रहे। पीड़ित अपनी मूल राशि वापस पाने के लिए प्रयासरत रहा। ठगी की कुछ राशि आरोपी के खाते में आई।
ठगों ने UPI फ्रॉड – हबीबगंज, भोपाल* 
नकली UPI रिक्वेस्ट एवं भ्रामक संदेशों के माध्यम से कुल 91,182 रुपये  ठगी की। आरोपी के खाते में इसका एक हिस्सा पहुंचा।
ऑनलाइन शॉपिंग फ्रॉड – सूरत सिटी, गुजरात से इंस्टाग्राम आईडी एवं फोन कॉल के माध्यम से ‘डिलीवरी/वेरिफिकेशन’ शुल्क के नाम पर 14,100 रुपये की ठगी। इसमें भी कुछ राशि आरोपी के खाते में पहुँची।
बड़ा ऑनलाइन फ्रॉड – चेन्नई CCB, तमिलनाडु से लगभग 11 करोड़ का विशाल ऑनलाइन शॉपिंग फ्रॉड। फर्जी वेबसाइट, सोशल मीडिया पेज और नकली वेरिफिकेशन प्रक्रिया दिखाकर लगातार धनराशि ऐंठी गई। ठगी की राशि का एक हिस्सा आरोपी के खाते में स्थानांतरित पाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button