MP News : कड़ाके की ठंड के कारण मध्य प्रदेश के इन जिलों में स्कूलों का बदला समय, जाने कब से लगेगी कक्षाएं

MP News: Due to the severe cold, school timings have been changed in these districts of Madhya Pradesh. Find out when classes will begin.

फ़ाइल फ़ोटो

MP News : मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड ने दस्तक दे दी है। तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। बढ़ती सर्दी को देखते हुए कई जिलों में स्कूलों के समय में परिवर्तन किया गया है, जबकि कुछ जिलों में अब तक कलेक्टर की ओर से किसी तरह के आदेश जारी नहीं हुए हैं।

छिंदवाड़ा: सुबह 8:30 बजे के बाद ही लगेंगे स्कूल

छिंदवाड़ा कलेक्टर हरेन्द्र नारायण के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी ने आदेश जारी किए हैं। बढ़ती ठंड को ध्यान में रखते हुए सभी शासकीय व अशासकीय विद्यालयों का संचालन अब सुबह 8:30 बजे के बाद ही किया जाएगा। इससे पहले किसी भी स्कूल को खोलने की अनुमति नहीं होगी।

उमरिया: स्कूलों का समय बदला, अब 9 बजे से शुरू

उमरिया जिले में भी ठंड का असर बढ़ने लगा है। कलेक्टर अभय सिंह ने आदेश जारी करते हुए स्पष्ट किया कि 17 नवंबर से प्री-प्राइमरी से कक्षा 8वीं तक सभी स्कूल सुबह 9 बजे से ही संचालित किए जाएंगे।

सतना: नर्सरी से 8वीं तक सभी स्कूल 9 बजे से

सतना जिले में शीतलहर के कारण 14 नवंबर को ही समय परिवर्तन के आदेश जारी कर दिए गए थे। कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने निर्देश देते हुए कहा कि जिले के सभी शासकीय, अशासकीय, केंद्रीय विद्यालय सहित सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य मान्यता प्राप्त स्कूलों की
नर्सरी से कक्षा 8वीं तक की कक्षाएं सुबह 9 बजे से लगेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button