आज 18 अक्टूबर 2025 का राशिफल : आज इन राशि वालों को होगा धन लाभ, जाने कैसे बीतेगा दिन
Horoscope for today, October 18, 2025: People of these zodiac signs will get financial benefits today, know how the day will pass.
आज 18 अक्टूबर 2025 शनिवार का राशिफल :
मेष-
आज चंद्रमा सिंह राशि में और आपकी राशि से पंचम भाव में गोचर कर रहा है। अपने गुस्से और जिद पर नियंत्रण रखना जरूरी रहेगा। मेहनत के बावजूद अपेक्षित सफलता न मिलने से मन अशांत रह सकता है। सेहत कमजोर रहेगी। यात्रा से फिलहाल बचें। संतान को लेकर चिंता बनी रहेगी। बिना सोचे-विचारे किया गया कोई भी कार्य नुकसानदायक हो सकता है। हालांकि सरकारी कार्यों में सफलता मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में सामान्य दिन रहेगा।
वृषभ-
आज चंद्रमा आपकी राशि से चतुर्थ भाव में रहेगा। कार्यों में सफलता के योग हैं। आत्मविश्वास और दृढ़ निश्चय के बल पर आप आगे बढ़ेंगे। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल रहेगा। सरकारी कामकाज में लाभ प्राप्त होगा। संतान पर धन खर्च हो सकता है। कला, खेल और रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। संपत्ति या निवेश से जुड़ा निर्णय आज न लें। घर के बड़ों से बातचीत में संयम रखें।
मिथुन-
आज चंद्रमा आपकी राशि से तृतीय भाव में है। दिन की शुरुआत उत्साह और ऊर्जा से भरी रहेगी। भाग्य आपका साथ देगा। नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। रिश्तेदारों और पड़ोसियों के साथ संबंध मधुर रहेंगे। आर्थिक लाभ के संकेत हैं। नौकरीपेशा लोगों को कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यापारियों के लिए भी दिन शुभ है। स्वास्थ्य लाभदायक रहेगा।
कर्क-
आज चंद्रमा आपकी राशि से दूसरे भाव में गोचर करेगा। मन में हल्की उदासी रह सकती है। परिवार में मनमुटाव की संभावना है। अहंकारवश किसी की भावना को ठेस न पहुंचाएं। विद्यार्थियों का मन अध्ययन में नहीं लगेगा। धन खर्च होगा। किसी गलत कार्य से दूर रहें। कार्यस्थल पर विवाद की स्थिति बन सकती है। खान-पान और स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
सिंह-
आज चंद्रमा आपकी ही राशि में है। आत्मविश्वास और त्वरित निर्णय क्षमता से कार्यों में सफलता मिलेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। हालांकि वाणी और व्यवहार में तीखापन हानि पहुँचा सकता है। पिता या बड़ों से लाभ संभव है। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। सरकारी कार्यों में प्रगति होगी। विद्यार्थियों के लिए दिन सामान्य रहेगा।
कन्या-
आज चंद्रमा आपकी राशि से द्वादश भाव में रहेगा। मानसिक अशांति और शारीरिक थकान महसूस हो सकती है। आंखों में दर्द या कमजोरी रह सकती है। परिवार में मनमुटाव संभव है। किसी भी प्रकार की बहस या विवाद से दूर रहें। आकस्मिक खर्च बढ़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को अपने अधीनस्थों से सावधान रहना चाहिए। अदालत या सरकारी मामलों को आज टालना ही बेहतर है।
तुला-
आज चंद्रमा आपकी राशि से एकादश भाव में रहेगा। धनलाभ और सफलता के योग हैं। शारीरिक और मानसिक रूप से आप प्रसन्न रहेंगे। मित्रों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। परिवार में सौहार्द बना रहेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। अविवाहित जातकों के लिए शुभ प्रस्ताव आ सकते हैं। प्रेम संबंधों में नई शुरुआत संभव है।
वृश्चिक-
आज चंद्रमा आपकी राशि से दशम भाव में गोचर करेगा। सभी कार्य सुचारू रूप से पूरे होंगे। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। नौकरी और व्यवसाय में उन्नति होगी। बड़ों का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा। धन की प्राप्ति होगी। व्यापारियों को पुराना उधार धन वापस मिल सकता है। संतान की उपलब्धि से मन प्रसन्न रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी, लेकिन दोपहर के बाद मन कुछ चिंतित रह सकता है।
धनु-
आज चंद्रमा आपकी राशि से नवम भाव में है। थकान और शारीरिक असुविधा महसूस हो सकती है। भाग्य का साथ कमजोर लग सकता है। संतान को लेकर चिंता संभव है। कार्यस्थल पर वरिष्ठों से मतभेद से बचें। यात्रा या नए कार्यों को आज टालना उचित रहेगा। विरोधियों से दूरी बनाए रखें और अपनी सीमाओं में रहें। अधिक जोखिम लेने से बचें।
मकर-
आज चंद्रमा आपकी राशि से अष्टम भाव में रहेगा। नकारात्मक विचारों को खुद पर हावी न होने दें। गुस्से पर काबू रखें। साझेदारी में विवाद हो सकता है। अचानक यात्रा के योग हैं, जिन पर खर्च भी बढ़ेगा। नए संबंध बनाने से बचें। खान-पान में सावधानी रखें। प्रशासनिक कार्यों में दक्षता दिखेगी। आकस्मिक धनलाभ संभव है।
कुंभ-
आज चंद्रमा आपकी राशि से सप्तम भाव में रहेगा। दिन आनंदपूर्वक बीतेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वभाव में प्रसन्नता रहेगी। नए लोगों से परिचय या रोमांटिक संबंध बनने की संभावना है। मित्रों के साथ घूमने-फिरने का अवसर मिलेगा। सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। साझेदारी में लाभ के योग हैं।
मीन-
आज चंद्रमा आपकी राशि से षष्ठ भाव में है। परिवार में सौहार्द का माहौल रहेगा। आत्मसंयम और विनम्रता बनाए रखें। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। कोई नया रिश्ता शुरू हो सकता है। हालांकि अत्यधिक उत्साह में कोई गलती न करें। निवेश के लिए समय उपयुक्त रहेगा।



