Asia Cup 2025 IND vs PAK : एशिया कप में भारत ने पाकिस्तान को दूसरी बार दी पटखनी, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी
Asia Cup 2025 IND vs PAK: India defeated Pakistan for the second time in the Asia Cup, Abhishek Sharma played a stormy innings.

Asia Cup 2025 IND vs PAK : एशिया कप 2025 के सुपर-4 मुकाबले में टीम इंडिया ने एक बार फिर पाकिस्तान को पटखनी दी है। रविवार रात दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए हाई-वोल्टेज मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। इसके साथ ही भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ लगातार 7वां इंटरनेशनल मुकाबला जीत लिया है।
172 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने 18.5 ओवर में ही मुकाबला खत्म कर दिया। युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने शाहीन अफरीदी के 19वें ओवर में एक छक्का और एक चौका लगाकर मैच खत्म किया और टीम को शानदार जीत दिलाई। वर्मा 19 गेंदों पर 30 रन बनाकर नाबाद लौटे।
मैच के हीरो रहे अभिषेक शर्मा, जिन्होंने 39 गेंदों में 74 रनों की तूफानी पारी खेली। उनकी पारी में 6 चौके और 5 छक्के शामिल थे। उन्होंने शुभमन गिल (47 रन) के साथ मिलकर ओपनिंग में 59 गेंदों पर 105 रनों की जबरदस्त साझेदारी की, जिसने भारत की जीत की नींव रख दी।
इससे पहले, टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 171 रन बनाए। ओपनर साहिबजादा फरहान ने सबसे ज्यादा 58 रन बनाए, जबकि सईम अयूब और मोहम्मद नवाज ने 21-21 रन जोड़े। भारत की ओर से शिवम दुबे ने 2 विकेट झटके, वहीं हार्दिक पंड्या और कुलदीप यादव को 1-1 सफलता मिली।
भारत की पारी और स्कोर

पाकिस्तान की पारी




