Shani Gochar : शनिदेव के राशि परिवर्तन से इन राशि वालों के जीवन मे आएगी खुशिया, धन धान्य से भर जाएगी झोली

Shani Gochar: Due to the change in Shani Dev's zodiac sign, happiness will come in the life of these zodiac signs, their bag will be filled with wealth

Shani Gochar :  शनि देव वर्तमान समय में मीन राशि में विराजमान हैं और 2 जून 2027 तक यहीं रहेंगे। इसके अगले दिन यानी 3 जून 2027 को शनि अपनी राशि बदलकर मेष राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार शनि का यह गोचर कई जातकों के जीवन में बड़ा बदलाव लाएगा।

शनि की ढैय्या से मुक्ति

इस समय सिंह और धनु राशि के जातक शनि की ढैय्या से गुजर रहे हैं। लेकिन जैसे ही शनिदेव मेष राशि में प्रवेश करेंगे, इन दोनों राशियों पर से ढैय्या का प्रभाव समाप्त हो जाएगा।

साढ़ेसाती में बदलाव

वर्तमान में मेष, कुंभ और मीन राशि के जातक शनि की साढ़ेसाती से प्रभावित हैं। इनमें कुंभ राशि के लोग अंतिम चरण से गुजर रहे हैं, जबकि मीन राशि के जातकों पर दूसरा चरण चल रहा है। शनि के मेष राशि में गोचर करने से कुंभ राशि के जातकों को साढ़ेसाती से मुक्ति मिलेगी।

इन राशियों को मिलेगा लाभ

इस प्रकार 3 जून 2027 को शनि के मेष राशि में प्रवेश करने के बाद सिंह, धनु और कुंभ राशि के जातकों को शनि की बाधाओं से राहत मिलेगी। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इन राशियों के लोगों को जीवन में मनचाही सफलता और रुके हुए कार्यों में प्रगति देखने को मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button