Chandra Grahan 2025: आज लगेगा चंद्रग्रहण इन राशि वालों के लिए रहेगा नुकसानदायक, इन्हें होगा लाभ
Chandra Grahan 2025: Today's lunar eclipse will be harmful for these zodiac signs, these will benefit
Chandra Grahan 2025: इस साल का विशेष खगोलीय योग 7 सितंबर 2025 को देखने को मिलेगा। इस दिन पूर्ण चंद्र ग्रहण लगेगा, जो भारत सहित कई देशों में दिखाई देगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यह ग्रहण स्थिर राशि में लगने जा रहा है और इसका प्रभाव लंबे समय तक विभिन्न राशियों पर दिखाई देगा।
चंद्र ग्रहण का समय
- ग्रहण शुरू : रात 8:58 बजे
- संपूर्ण ग्रहण : रात 11:41 बजे
- ग्रहण समाप्त : रात 2:25 बजे (8 सितंबर की सुबह)
इन राशियों पर रहेगा मध्यम असर
मिथुन, तुला, मकर और कुंभ राशि वालों पर इस ग्रहण का मध्यम नकारात्मक असर रहेगा। इन राशि के जातकों को अपनी आर्थिक स्थिति का विशेष ध्यान रखना होगा और अनावश्यक खर्चों से बचना चाहिए।
इन राशियों पर रहेगा सर्वाधिक नकारात्मक प्रभाव
कर्क, वृश्चिक और मीन राशि के जातकों पर इस ग्रहण का सबसे गहरा असर होगा। इनके स्वास्थ्य और करियर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। विशेषज्ञों का सुझाव है कि इन राशि वालों को ग्रहण काल में सावधानी रखनी चाहिए और ऐसे किसी कार्य से बचना चाहिए जिससे जीवन में कठिनाई उत्पन्न हो।
इन राशियों के लिए रहेगा शुभ प्रभाव
मेष, वृषभ, कन्या और धनु राशि वालों के लिए यह ग्रहण शुभ संकेत लेकर आ रहा है। इनके जीवन में रुके हुए कार्य पूरे होंगे और अचानक सफलता मिलने की संभावना है। ग्रहण काल इनके लिए सकारात्मक परिणाम देने वाला रहेगा।



