MP News : सीहोर में कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा का मकान ढहा, बड़ा हादसा टला

MP News: Story teller Pandit Pradeep Mishra's house collapsed in Sehore, a major accident was averted

MP News : मध्यप्रदेश के विख्यात कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के नाम से जुड़े एक पुराने मकान का हिस्सा रविवार को अचानक गिर गया। यह घटना सीहोर शहर के नमक चौराहा इलाके में हुई। मकान लंबे समय से खाली पड़ा था, जिसके चलते किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।

स्थानीय लोगों के अनुसार, मकान का ढांचा काफी समय से जर्जर अवस्था में था। करीब दो माह पूर्व नगर पालिका ने भवन को खतरनाक बताते हुए नोटिस जारी किया था और एहतियात के तौर पर मकान खाली करवा लिया गया था। रविवार को अचानक दीवार और छत का हिस्सा भरभराकर गिर पड़ा और मलबा सड़क पर फैल गया।

 

गनीमत रही कि हादसे के समय भवन में कोई मौजूद नहीं था। मलबा गिरने से आसपास के लोगों में हलचल जरूर मची, लेकिन प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि घटना में किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है।

नगर पालिका के अतिक्रमण प्रभारी तिलक खाती ने बताया कि कलेक्टर बालगुरु के निर्देश पर बारिश से पहले जिलेभर के जर्जर भवनों की पहचान कर नोटिस जारी किए गए थे। पंडित प्रदीप मिश्रा का मकान भी इन्हीं में शामिल था। समय रहते भवन खाली कराए जाने से संभावित बड़ा हादसा टल गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button