Betul Fog : सुबह 8 बजे तक छाया रहा घना कोहरा, सड़कों पर रेंगते रहे वाहन
Betul Fog: Dense fog prevailed till 8 am, vehicles kept crawling on the roads
Betul Fog : बैतूल गुरुवार को अलसुबह घना कोहरा छा गया। घंटों तक पूरा शहर घने कोहरे की चादर से लिपटा नजर आया। कोहरे ने वाहनों की रफ्तार को भी कम कर दिया। कोहरा छटते ही बारिश शुरू हो गई है। दिन भर रूकरूक कर बारिश होते रही। गुरुवार अलसुबह लगभग चार बजे घना कोहरा छा गया। 8 बजे तक घना कोहरा छाया रहने से यातायात प्रभावित रहा है। 100 मीटर की दूरी का परिदृश्य स्पष्ट दिखाई नहीं दे रहा था। वाहन चालक हेडलाइट जलाकर गाड़ी चलाने के लिए मजबूर थे। कोहरे ने वाहनों की रफ्तार की रफ्तार को भी धीमा कर दिया। हाइवे पर अक्सर वाहन तेज रफ्तार से दौड़ती है, लेकिन कोहरा छाने के कारण वाहन धीमी रफ्तार से चलते रहे। वाहन चालकों को हादसे का डर सता रहा था। अक्सर देखने में आता है कि अक्सर कोहरा ठंड की शुरुआत की स्थिति में देखने को मिलता है, लेकिन अब बारिश के दिनों में भी घना कोहरा देखने को मिल रहा है। इस बारिश के सीजन में पहली बार घना कोहरा देखने को मिला है। वाहन चालकों का कहना है कि कोहरा इतना घना था कि कुछ ही दूरी का सामने का दृश्य स्पष्ट नजर नहीं आ रहा था। वाहन धीमी गति से चलाने के लिए मजबूर होना पड़ा। कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार कम होने से लोग समय पर अपने गतंव्य तक नहीं पहुंच सके।
कोहरे से फसलों को भी नुकसान
कोहरे से फसलों को भी नुकसान होने की आशंका बनी है। किसानों का कहना है कि सोयाबीन और मक्का में फुल लगने की स्थिति बन रही है। फुल लगी फसल के लिए कोहरा नुकसान दायक साबित हो सकता है। कोहरे ने किसानों की चिंता को बढ़ा दिया है। किसानों का कहना है कि कोहरा हमेशा रबी फसल के समय देखने को मिलता है, लेकिन अब कोहरे बारिश में भी देखने को मिल रहा है।



