MP News : सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, बढ़ जायेगा महंगाई भत्ता
MP News: Good news for government employees, dearness allowance will increase
MP News : मौजूदा वित्तीय वर्ष के आधे से कम समय बीतने के बावजूद, राज्य सरकार ने 2026-27 के बजट निर्माण की प्रक्रिया पर काम शुरू कर दिया है। फिलहाल कर्मचारियों को 55% की दर से महंगाई भत्ता (DA) दिया जा रहा है, जो अगले वर्ष बढ़कर 74% तक पहुंचने की संभावना है। यानी एक ही साल में 10 से 19% की उल्लेखनीय वृद्धि तय मानी जा रही है।
इस संभावित बढ़ोतरी को देखते हुए सरकार ने सभी विभागों को स्थापना व्यय का आकलन करने के निर्देश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में पहली बार तीन साल की वित्तीय आवश्यकताओं का एक साथ मूल्यांकन करके बजट तैयार करने की कवायद हो रही है।
वित्त विशेषज्ञ मानते हैं कि हर वर्ष स्थापना बजट में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, और महंगाई भत्ते में यह बड़ा उछाल आने वाले बजट के आकार को और बढ़ा देगा।



