MP News : अगले सत्र से मध्य प्रदेश के तीन जिलों में शुरू होंगे मेडिकल कॉलेज
MP News: Medical colleges will start in three districts of Madhya Pradesh from the next session
MP News : मध्यप्रदेश के तीन जिलों छतरपुर, राजगढ़ और सीहोर (बुधनी) में अगले साल से मेडिकल कॉलेज शुरू हो जाएंगे। चिकित्सा शिक्षा संचालनालय ने इन कॉलेजों के लिए फैकल्टी भर्ती और अन्य तैयारियां अभी से शुरू कर दी हैं।
पहले मंडला में भी वर्ष 2026-27 से एमबीबीएस पाठ्यक्रम शुरू करने की योजना थी, लेकिन भवन निर्माण में देरी के कारण अब इसे वर्ष 2027-28 तक के लिए टाल दिया गया है।
150-150 सीटों की व्यवस्था
इन तीनों नए मेडिकल कॉलेजों में 150-150 MBBS सीटें होंगी। जल्द ही सरकार इन कॉलेजों की मान्यता के लिए नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) को आवेदन भेजेगी। बताया गया है कि एनएमसी की टीम वर्ष 2026 में निरीक्षण के लिए आएगी।
निर्माण कार्य लगभग पूरा
तीनों जिलों में मेडिकल कॉलेजों के भवन निर्माण का काम लगभग पूरा हो चुका है। अधिकारियों का कहना है कि समय पर फैकल्टी और अन्य स्टाफ की नियुक्तियां पूरी कर ली जाएंगी, ताकि नए सत्र की शुरुआत सुचारू रूप से हो सके।



