Betul News : कलेक्टर ने तीन विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को निलंबित करने दिए निर्देश, यह कि है बड़ी लापरवाही

Betul News: Collector gave instructions to suspend three block education officers, this is a big negligence

Betul News :  कक्षा 9वीं से 12वीं तक के जिले में संचालित समस्त शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों में शत प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित किया जाए। यह निर्देश सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय सीमा की बैठक में कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने जिला शिक्षा अधिकारी एवं समस्त विकासखंड शिक्षा अधिकारी को दिए। उन्होंने बैठक में नामांकन एवं साइकिल वितरण की जनपदवार विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने नामांकन और साइकिल वितरण में संतोषजनक प्रगति नहीं पाए जाने पर नाराजगी जाहिर की और आठनेर, शाहपुर और बैतूल के विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को निलंबित किए जाने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने नामांकन और साइकिल वितरण की मॉनिटरिंग में लापरवाही पर जिला शिक्षा अधिकारी बैतूल के विरूद्ध भी अनुशासनात्मक कार्यवाही का प्रस्ताव संभागायुक्त नर्मदापुरम को भेजने के निर्देश दिए।

       बैठक में कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने उद्यानिकी फसलों की गिरदावरी किए जाने की पिछली बैठकों में दिए गए निर्देश के पालन प्रतिवेदन की जानकारी ली। दिए गए निर्देशों का गंभीरता से क्रियान्वयन नहीं करने पर उन्होंने उप संचालक उद्यानिकी के विरूद्ध भी अनुशासनात्मक कार्यवाही किए जाने का प्रस्ताव प्रेषित करने के निर्देश दिए। समग्र ई केवायसी अभियान की जनपदवार व निकायवार समीक्षा कर कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने सभी जनपद सीईओ एवं सीएमओ को ई-केवायसी के शेष लक्ष्य को भी यथाशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने शाहपुर एसडीएम को अपने क्षेत्र में समग्र ई केवायसी में प्रगति लाने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने बैठक में लंबित पेंशन प्रकरणों की भी विभागवार समीक्षा की और संबंधित जिला अधिकारियों को निर्देशित किया कि विभागीय जांच एवं न्यायालयीन प्रकरणों के कारण लंबित पेंशन प्रकरणों का शीघ्र निराकरण किया जाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने पेंशन प्रकरणों के निराकरण में रूचि नहीं लेने वाले संबंधित जिला अधिकारियों को नोटिस भी देने के निर्देश दिए।

       कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने वन व्यापवर्तन के लंबित प्रकरणों की भी विभागवार समीक्षा की। उन्होंने प्रकरणों के निराकरण में लापरवाही करने वाले जिला अधिकारियों के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही किए जाने एवं प्रकरणों को निरस्त किए जाने के निर्देश दिए। बैठक में सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की भी कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने विभागवार समीक्षा की और संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि वे जन शिकायतों को प्राथमिकता देते हुए गुणवत्ता युक्त और संतोषजनक निराकरण सुनिश्चित करें। राजस्व विभाग अंतर्गत सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की समीक्षा कर सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि पटवारियों को फील्ड पर भेजकर शिकायतों का संतुष्टि पूर्वक समाधान किया जाना सुनिश्चित कराए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button