MP Weather Alert :  मध्य प्रदेश के 14 जिलों में होगी तेज बारिश, झंझवात और वज्रपात का भी अलर्ट

MP Weather Alert: There will be heavy rain in 14 districts of Madhya Pradesh, alert of thunderstorm and lightning too

MP Weather Alert :  एक नई चक्रवर्ती संरचना बनने के कारण मध्य प्रदेश में एक बार फिर तेजी से बारिश का दौर शुरू हो सकता है। 13 अगस्त के बाद एक स्ट्रांग सिस्टम बनने वाला है। मध्य प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश की संभावना बनी है।  मौसम विभाग भोपाल में सोमवार को जारी की गई एडवाइजरी में बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलो, सतना, कटनी, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाडी, मैहर जिलों में झंझावत और वज्रपात के साथ भारी बारिश होने की संभावना बनी है। 

इन जिलों में भी पड़ेगी बौछारें
मौसम विभाग के मुताबिक भोपाल, विदिशा, रायसेन् सिहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ. धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पांढुर्णा जिलों में बिजली चमकने और बौछारें पढ़ने की संभावना बनी है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button