Betul News : गलफट परिवार की कुलदेवी पूजा 10 अगस्त को, प्रदेश और अन्य राज्य से आएंगे परिवार जन
Betul News: Kuldevi Puja of Galfat family will be held on August 10, family members will come from the state and other states
Betul News : गलफट परिवार द्वारा 10 अगस्त को बैतूल जिले के विकासखंड प्रभात पट्टन के ग्राम सिरडी में 10 अगस्त 2025 को कुलदेवी पूजा कार्यक्रम गायत्री मंदिर प्रांगण में रखा गया है। कार्यक्रम के अध्यक्ष कृष्णराव गलफट, सचिव संजय गलफट, कोषाध्यक्ष गजानन गलफट ने बताया कि गलफट परिवार की कुलदेवी पूजा, कुलदेवता पूजा एवं पितृदेवता पूजा की जाएगी।
कार्यक्रम में बुजुर्गो का सम्मान भी किया जायेगा। कार्यक्रम में प्रदेश और अन्य राज्य में निवास करने वाले गलफट परिवार के सैकडों लोग सम्मिलित होंगे। पूजा अर्चना के बाद भोजन प्रसादी का होगी। पहली बार गलफट परिवार द्वारा बड़े स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। आयोजन कर्ताओं द्वारा बड़ी संख्या में परिवारजनों को पहुँचने की अपील की है।



