Aaj Ka Rashifal 24 June 2026 : मीन राशि वालों को आज कुछ परेशानियों से छुटकारा मिलेगा, जाने कैसे बीतेगा दिन
Horoscope for Today, June 24, 2026: Pisces natives will find relief from certain troubles today; find out how the day will unfold.
Aaj Ka Rashifal 24 June 2026 : आज बुधवार का राशिफ़ल।आज ग्रहों की स्थितिआज मंगल- वृष राशि में, सूर्य -मिथुन राशि मे , गुरु,शुक्र और बुध -कर्क राशि मे, केतू- सिंह राशि मे , चंद्रमा-तुला राशि मे, राहू-कुंभ राशि और शनि-मीन राशि मे मौजूद है।
मेष राशि Aries Today Horoscopes
आज चंद्रमा आपके राशि में सातवें भाव मे मौजूद है। किसी बात को लेकर मन में टेंशन रहेगी। आज किसी से भी कोई बड़ा वादा ना करें। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। संतान पक्ष से खुशी मिलेगी। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। व्यापार में स्थिति अनुकूल बनी है।
शुभ रंग केसरिया
वृषभ राशि Taurus Today Horoscopes
आज चंद्रमा आपके राशि में छठवें भाव मे मौजूद है। कार्यक्षेत्र में आप सफल रहेंगे। रुके हुए काम पूरे होंगे। परिवार के लोगों से आपको सहयोग प्राप्त होगा। कुछ नई योजना पर आप विचार कर सकते हैं। लंबी दूरी की यात्रा से आज बचना होगा। व्यापार में लाभ के अवसर मिलेंगे।
- शुभ रंग क्रीम
मिथुन राशि Gemini Today Horoscopes
आज चंद्रमा आपके राशि में पांचवे भाव मे है। आपके रुके हुए कामकाज पूरे हो जाएंगे। मन में चल रही टेंशन से राहत मिलेगी। आपकी नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। कोई भी फैसला करने में ज्यादा देरी न करें। व्यापार के क्षेत्र में स्थिति मजबूत बनी है।
- शुभ रंग हरा
कर्क राशि Cancer Today Horoscope
आज चंद्रमा आपके राशि में चौथे भाव मे मौजूद है। कहीं दूर से गुड न्यूज़ मिल सकती है। सुख सुविधाओं में तेजी से बढ़ोतरी होगी। आज सेहत बिगड़ सकती है सावधान रहे। वाणी का प्रयोग सोच समझकर करना होगा। रिश्तेदारों से मत भेज दूर हो जाएंगे। व्यापार के क्षेत्र में आज लाभ की स्थिति बनी है।
शुभ रंग बादामी
सिंह राशि Leo Today Horoscopes
आज चंद्रमा आपके राशि में तीसरे भाव मे मौजूद है। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होती जाएगा। अपने दिल की बात सुनकर फैसला करें। आपका मान सम्मान बढ़ेगा। अपने स्वभाव में क्रोध को हावी ना होने दे। परिवार की कलह दूर हो जाएगी। व्यापार के क्षेत्र में हर काम सावधानी से करें।
- शुभ रंग सुनहरा
कन्या राशि Virgo Today Horoscopes
आज चंद्रमा आपके राशि में दूसरे भाव मे मौजूद है। अपने काम पर विशेष तौर से ध्यान रखना होगा। करियर को आगे बढ़ने का लिए अच्छा समय है। परिवार के सपोर्ट से काम बनेंगे। आज यात्रा से लाभ के योग बने हैं। व्यापार में स्थिति मजबूत रहेगी।
शुभ रंग हरा
तुला राशि Libra Today Horoscopes
आज चंद्रमा आपके राशि में प्रथम भाव मे मौजूद है। हड़बड़ी में लिया गया कोई भी फैसला नुकसान पहुंचा सकता है। किसी से वाद-विवाद ना करें। नौकरी के क्षेत्र में बदलाव से बचना होगा। परिवार की सलाह से कोई भी फैसला करें लाभ होगा। सेहत का ध्यान रखना होगा। व्यापार के क्षेत्र में उधर लेनदेन ना करें।
शुभ रंग गुलाबी
वृश्चिक राशि Scorpio Today Horoscop
आज चंद्रमा आपके राशि में बाहरवे भाव मे मौजूद है। योजना बनाकर काम करने से सफलता मिलेगी। धन लाभ के रास्ते खुलेंगे। कार्यक्षेत्र में मेहनत बढ़ाने के लिए अच्छा समय है। आपका मान सम्मान बढ़ेगा। परिवार के साथ वक्त बीतेगा। व्यापार में तेजी आने की संभावना है।
शुभ रंग गेरुआ
धनु राशि SagittariusToday Horoscopes
आज चंद्रमा आपके राशि में ग्याहरवें भाव मे मौजूद है। आज उधर लेनदेन से बचना होगा। लड़ाई झगड़े से दूर रहे। हर काम सावधानी और धैर्य पूर्व करें। रिश्तो को लेकर चिंता बनी रहेगी। लंबी दूरी की यात्रा से हानि हो सकती है सावधान रहे। व्यापार में लाभ के योग बने हैं।
- शुभ रंग क्रीम
मकर राशि Capricorn Today Horoscopes
आज चंद्रमा आपके राशि में दशवें भाव मे मौजूद है। मन की टेंशन धीरे-धीरे दूर होगी। किसी गरीब मित्र से सलाह लेकर फैसला करें। अधूरे काम पूरी हो जाएंगे। किसी के ऊपर भी एक तरफा विश्वास ना करें। जीवनसाथी की सलाह से काम करने से लाभ होगा। व्यापार में स्थिति अनुकूल बनी है।
- शुभ रंग नीला
कुंभ राशि Aquarius Today Horoscopes
आज चंद्रमा आपके राशि में नव्वे भाव मे मौजूद है। करियर को आगे बढ़ने का अच्छा समय है। अपने हुनर को और आगे बढ़ना होगा। किसी जरूरी काम से आज व्यस्त रहेंगे। रिश्तेदारों से मतभेद हो सकते हैं सावधान रहे। सेहत बिगड़ने की संभावना बनी है। व्यापार से जुड़े काम पूरे हो जाएंगे।
शुभ रंग आसमानी
मीन राशि Pisces Today Horoscopes
आज चंद्रमा आपके राशि में आठवें भाव मे मौजूद है। प्रॉपर्टी से संबंधित फैसला सोच समझकर करें। लिखा पढ़ी के दौरान सावधानी रखें। क्रोध को अपने ऊपर हावी न होने दे। परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। व्यापार में धन की स्थिति मजबूत बनी है।
शुभ रंग हरा
टीप: इस लेख में दी गई जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नही है। राशिफ़ल में दी गई जानकारी ज्योतिषियों के बताए अनुसार/ धर्मग्रंथों/ ग्रह नक्षत्र, मान्यताओं के आधार पर है।



