Betul News : जंगली जानवरों से फसल को बचाने खेत मे फैलाया था करंट, चपेट में आने से दो युवकों की दर्दनाक मौत

Betul News: Live wire strung across field to protect crops from wild animals; two youths die tragically after coming into contact with it.

Betul News : बैतूल कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम भयावाड़ी में करंट लगने से दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पटना स्थल का निरीक्षण किया गया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार ग्राम भयावाड़ी के एक खेत में दो युवकों के शव पड़े होने की जानकारी मिलती थी।
पुलिस मौके पर पहुँची मृतकों की शिनाख्त ग्राम भयावाड़ी निवासी विनोद उइके 24 वर्ष और रोहित धुर्वे 25 वर्ष के रूप में कई गई। पुलिस ने जब जांच शुरू की तो ग्रामीणों ने बताया कि कैलाश यादव के खेत में मक्का की फसल लगी है। फसल को जंगली जानवर नुकसान पहुँचा रहे थे। जानवरो से फसल को बचाने के लिए किसान ने पूरे खेत मे करंट फैलकर रखा था। दोनों युवक खेत के बीच से बने पैदल रास्ते से गुजर रहे थे। तभी दोनों युवकों को करंट का झटका लग गया और दोनों की मौत हो गई। घटना बुधवार शाम की बताई जा रही है। गुरुवार को मृतकों का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button