Betul News : झाड़ेगांव के जंगल में गौहत्या, मांस सहित हथियार बरामद, रात भर जंगल की खाक छानते रही पुलिस और राष्ट्रीय हिंदू सेना कार्यकर्ता
Betul News: Cow slaughter, meat and weapons recovered from Jhadegaon forest, police and Rashtriya Hindu Sena workers kept searching the forest throughout the night
Betul News : बैतूल जिले में गौवंश हत्या की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। गुरुवार की रात को एक ऐसा ही मामला सामने आया है। हिंदू सेना के कार्यकर्ताओं ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी थी कि झाड़ेगांव के जंगल में गौहत्या हुई है। रात में ही पुलिस ने राष्ट्रीय हिंदू सेना के कार्यकर्ताओं के साथ दबिश दी।पुलिस को देखकर आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। रात भर पुलिस गौ हत्यारों की तलाश में जंगल की खाक छानते रही। कोतवाली थाना प्रभारी रविकांत डेहरिया ने बताया कि गुरुवार की रात लगभग 8 बजे हिंदू सेना के कार्यकर्ताओं ने सूचना दी थी कि झाड़ेगांव के जंगल में गौ हत्या हुई है। रात के समय ही बड़ी संख्या में पुलिस बल ने झाड़ेगांव के जंगल में पहुंचकर दबिश दी। पुलिस बल को देखते हुए गौहत्यारे मौके से भागने में कामयाब हो गए। पुलिस को घटना स्थल से लगभग 25 से 30 किलो मांस और गौहत्या में उपयोग किए गए हत्यार बरामद किए है। पुलिस ने मांस को जब्त कर जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा।
रात भर आरोपियों की तलाश करती रही पुलिस
गौ हत्यारों की तलाश में पुलिस टार्च और मोबाइल में रोशनी में झाड़ेगांव के जंगल में घूमते रही। रात से सुबह तक पुलिस की सर्चिंग जारी रही। हालांकि सर्चिंग के दौरान पुलिस के हाथ खाली रहे। पुलिस आरोपियों को पकड़ने में सफल नहीं हो पाई। हालांकि पुलिस का दावा है कि भागने में कामयाब हुए कुछ आरोपियों की पहचान कर ली है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इधर पुलिस अधीक्षक निश्चल एन झारिया ने भी गौ हत्यारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने अभी अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 4,5,9 मप्र गौवध प्रतिषेध अधिनियम की धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
घटना से हिंदू संगठनों में आक्रोश
गौवंश हत्या की घटना से हिंदू संगठनों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। राष्ट्रीय हिंदू सेना के कार्यकर्ताओं ने गौवंश हत्या के संबंध में सूचित किया था। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष दीपक मालवीय और पवन मालवीय का कहना है कि पुलिस इस मामले में ठोस कार्रवाई करें, अन्यथा संगठन के कार्यकर्ता सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे। इसके पहले भी गौवंश हत्या की घटनाएं भी सामने आ चुकी है। पुलिस गौ हत्या करने वाले आरोपियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं कर पा रही है। संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा अपने जान जोखिम में डालकर गौवंश तस्करों और हत्यारों को पकड़ा जा रहा है।
इनका कहना…
जंगल में गौहत्या का मामला सामने आया है। जंगल में रात में ही पुलिस ने दबिश दी थी। इस दौरान मांस और हथियार बरामद कर लिए थे। आरोपी मौके से फरार हो गए। जिन्हें जल्द ही हिरासत में ले लिया जाएगा।
रविकांत डेहरिया, थाना प्रभारी, कोतवाली बैतूल



