Betul News : निरीक्षण के दौरान अवैध क्लीनिकों को किया बंद, कार्रवाई से मचा हड़कंप

Betul News: Illegal clinics were closed during inspection, action caused a stir

Betul News : बैतूल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज कुमार हुरमाड़े के निर्देश पर जिले में संचालित अवैध क्लीनिकों का जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेश परिहार ने 5 अगस्त 2025 को निरीक्षण किया गया। इस दौरान विकासखंड भैंसदेही के अंतर्गत देशमुख क्लीनिक सांवलमेढ़ा, सरकार क्लीनिक उदामा, सरकार क्लीनिक ग्राम कुण्डी, धाड़से क्लीनिक ग्राम धाबा, मंडल क्लीनिक कोथलकुण्ड का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान डॉ राजेश परिहार द्वारा अवैध रूप से संचालित संचालकों, जिनके पास चिकित्सकीय दस्तावेज नहीं पाए गए तथा जिनका जिला कार्यालय में पंजीयन नहीं था उनके क्लीनिक तत्काल बंद किए गए। साथ ही क्लीनिक संचालकों को मध्यप्रदेश उपचार्यगृह तथा रूजोपचार अधिनियम अंतर्गत क्लीनिकों का पंजीयन करने तथा नियमानुसार संचालित करने के निर्देश दिए। क्लीनिक का पंजीयन नहीं पाये जाने पर दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी। निरीक्षण के दौरान खंड विस्तार प्रशिक्षक भैंसदेही मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button