MP News : मध्य प्रदेश में बनेगा 17 किलोमीटर लंबा केबल ब्रिज, लोगों को मिलेगी सुविधा
MP News: 17 km long cable bridge will be built in Madhya Pradesh, people will get convenience
MP News : मध्य प्रदेश में 17 किलोमीटर लंबा केबल ब्रिज बनाने का प्रस्ताव दिया है। इस संबंध में केंद्रीय सड़क एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से भोपाल सांसद की मुलाकात हो हुई है। जानकारी के मुताबिक भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की जिसमें दो बड़े प्रोजेक्ट पर चर्चा हुई है। जिसमें भोपाल से रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से एयरपोर्ट तक 17 किलोमीटर लंबे केबल ब्रिज का निर्माण होना है। यह ब्रिज बन जाने से एयरपोर्ट तक जाने के लिए आसानी होगी।दूसरा प्रोजेक्ट भोपाल के करोंद से बैरसिया तक फोरलेन बनाने का प्रस्ताव शामिल है। इस फोरलेन का निर्माण पीएम गति शक्ति योजना के तहत बनेगा इसकी मंजूरी भी नितिन गडकरी ने दे दी है। भोपाल में इस दो प्रोजेक्ट पर जल्द काम शुरू होने की संभावना है।



