MP Weather Alert : मध्य प्रदेश के 14 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, दो दर्जन जिलों में बाढ़ का खतरा

MP Weather Alert: Orange alert for rain in 14 districts of Madhya Pradesh, threat of flood in two dozen districts

MP Weather Alert :  पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण मध्य प्रदेश के कई जिलों में फिर से तेज बारिश का दौर शुरू हो चुका है। कहीं झमाझम तो कहीं रिमझिम बारिश जारी है। मौसम विभाग भोपाल ने शुक्रवार को जारी की गई एडवाइजर में बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान नर्मदापुरम, बैतूल, गुना, शिवपुरी, श्योपुरकला, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, शहडोल, छिंदवाड़ा, पन्ना, मैहर, तेज बारिश की संभावना बनी है।

इन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

मौसम विभाग भोपाल के मुताबिक विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, हरदा, अशोकनगर, ग्वालियर, अनुपपुर, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी जिलों में।भोपाल, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर,आगर, मंदसौर, नीमच, दतिया, भिंड, मैना जिलों में बारिश की सभावना बनी है।

इन जिलों में बाढ़ का खतरा

पूर्वी मध्य प्रदेश-अनूपपुर, बालाघाट, छत्तरपुर, छिंदवाड़ा, दमोह, डिंडोरी, जबलपुर, कटनी, मंडला, नरसिंहपुर, रीवा, सागर, सिवनी, शहडोल, सीधी, टीकमगढ़ और उमरिया औरपश्चिमी मध्य प्रदेश-अशोकनगर, बैतूल, भोपाल, दतिया, गुना, नर्मदापुरम, रायसेन, सीहोर, शिवपुरी और विदिशा जिले बाढ़ का खतरा बना है।

सतपुड़ा डैम के 7 गेट खोले, फसलों के लिए बारिश संजीवनी

बैतूल में सावन की शुरुआत होते ही बारिश थम सी गई थी। एक पखवाड़े तक बारिश नहीं होने परेशानी बढ़ गई थी। आधा सावन बीतने के बाद बारिश की झड़ी शुरू हुई है। यह बारिश फसलों के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं है। बारिश नहीं होने से फसलों पर असर पड़ने लग गया था। फसल की ग्रोथ रूक गई थी। जिले में दूसरे दिन भी रिमझिम बारिश की झड़ी जारी रही। सारणी सतपुड़ा डैम का जलस्तर बढ़ने के कारण डैम के 7 गेट खोले हैं। 11 जुलाई से सावन मास की शुरुआत हुई , तब से बारिश नहीं हुई। एक पखवाड़े तक बारिश नहीं होने से फसलों पर विपरित प्रभाव पड़ने लग गया था। किसानों के माथे पर चिंता की लकीरे खींच गई। अब फिर से बारिश का दौर शुरू होने से किसानों ने बड़ी राहत की सांस ली है। किसानों का कहना है कि यह बारिश फसलों के लिए किसी अमृत से कम नहीं है।
जिला मुख्यालय सहित जिले के कई क्षेत्रों में तेज तो कहीं मध्यम बारिश होने के समाचार मिले हैं। भू अभिलेख कार्यालय से मिली जानकारी गुरुवार से शुक्रवार सुबह 8 बजे तक जिला मुख्यालय पर 18.2, घोड़ाडोंगरी 21.0, चिचोली 5.4, शाहपुर 16.2, मुलताई 27.4, पट्टन 11.3, आमला 30.0, भैंसदेही 6.0 और आठनेर में 5.1 मिमी बारिश दर्ज की है। अब तक जिले में 398.7 मिमी बारिश हो चुकी है।

तापमान में आई भारी गिरावट

रिमझिम बारिश शुरू होते ही तापमान में भी भारी गिरावट आई है। मौसम खुला होने और धूप खिलने के कारण तापमान 31 डिग्री के पार पहुंच गया था, लेकिन अब फिर से बारिश शुरू होते ही अधिकतम तापमान 5 डिग्री से अधिक लुढ़क गया है। शुक्रवार का अधिकतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया गया। तापमान कम होने से जिलेवासियों को गर्मी से भी राहत मिली है।

सतपुड़ा डैम के खुले 7 गेट

सारणी क्षेत्र में झमाझम बारिश होने के बाद सतपुड़ा जलाशय के सात गेट खोल दिए है। जलाशय का गेट खोलकर पानी के लेवल को मेंटेन किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक सारणी क्षेत्र में लगभग दो से ढाई इंच बारिश दर्ज की है। पहाड़ी क्षेत्र में अधिक बारिश होने के कारण सतपुड़ा जलाशय का जलस्तर बढ़ गया। शुक्रवार सुबह 7 बजे जलाशय के सात गेट 3-3 फीट खोल दिए हैं। डैम से साढ़े सात हजार क्यूसेक प्रति सेकंड से पानी छोड़ जा रहा है। डैम से पानी छोड़े जाने के कारण कुछ नदियों का जल स्तर भी बढ़ गया है।

बैतूल में फिर बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक नया सिस्टम एक्टिव होने के कारण मौसम का मिजाज बिगड़ गया है। नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण जिले में बारिश हो रही है। अगले 24 घंटे के दौरान जिले के कुछ क्षेत्रों में तेज तो कहीं रिमझिम बारिश होने की संभावना है। अगले दो से तीन तक मौसम इसी तरह रहने की संभावना बनी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button