MP Weather Alert : मध्य प्रदेश के इन जिलों में बने हैं बारिश के आसार, यहाँ बरसे बादल

MP Weather Alert: There are chances of rain in these districts of Madhya Pradesh, clouds rained here

MP Weather Alert :  मध्य प्रदेश के कुछ जिले में हल्की बारिश दौर जारी है। कुछ जिलों  बारिश नहीं होने से तापमान भी लगातार बढ़ते जा रहा है। मौसम विभाग भोपाल ने सोमवार को जारी की गई एडवाइजरी में बताया कि अगली 24 घंटे के दौरान भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिड, मुरैना, श्योपुरकला, सिंगरौली, सीथी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर, पांढुर्णा जिलों में तेज से रिमझिम बारिश हो सकती है। 

मुलताई और पट्टन में हुई तेज बारिश
बैतूल जिले के दो ब्लाकों में बारिश हुई है। अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया कि 21 जुलाई 2025 को प्रात: 8 बजे तक तहसील बैतूल में 0.0, घोड़ाडोंगरी में 0.0, चिचोली में 0.0, शाहपुर में 0.0, मुलताई में 70.0, प्रभात पट्टन में 32.4, आमला में 0.0, भैंसदेही में 0.0, आठनेर में 0.0. तथा भीमपुर में 0.0 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है।जिले में अभी तक 367.1 मि.मी.औसत वर्षा हो चुकी है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button