MP News : MP News : मध्य प्रदेश में 8 जिलों की सिंचाई परियोजनाओं को केंद्र सरकार की मिली मंजूरी, किसानों को मिलेगा लाभ
MP News: MP News: Central government approves irrigation projects of 8 districts in Madhya Pradesh, farmers will get benefit
MP News : मध्य प्रदेश की 8 सिंचाई परियोजनाओं को केंद्र सरकार की हरी झंडी मिल गई है। इस परियोजनाओं से मध्य प्रदेश के हजारों किसानों को लाभ मिलेगा। सिंचाई परियोजनाओं को केंद्र के वन एवं पर्यावरण विकास विभाग द्वारा स्वीकृति प्रदान करती है। मध्य प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने बताया कि मध्य प्रदेश में कृषि को लाभ का व्यवसाय बनाने का प्रयास किया जा रहे हैं। परियोजनाओं की मंजूरी मिलने से कई जिले के किसानों को लाभ मिलेगा।इन परियोजनाओं को मिली मंजूरी
प्राप्त जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश की सिंचाई परियोजनाओं को केंद्र की मंजूरी मिली है। दतिया की मां रतनगढ़ बहुउद्देशीय परियोजना डबरा, लोअर और वृहद परियोजना अशोक नगर एवं शिवपुरी, चेंटीखेड़ी परियोजना श्योपुर, मुंझिरी वृहद परियोजना श्योपुर, कोपरा मध्यम सिंचाई परियोजना सागर, छिंदवाड़ा कांप्लेक्स बैलेंसिंग रिजर्वायर छिंदवाड़ा, सोनखेड़ी लघु सिंचाई परियोजना बड़वानी और दामखेड़ा लघु सिंचाई योजना खरगोन शामिल हैं। अब इनके निर्माण के लिए प्रक्रिया प्रारंभ की जा सकेगी।



