Betul Today News : भाजपा कार्यकर्ताओं के प्यार को कभी कम नही होने दूंगा: हेमंत…बरसते पानी में भी स्वागत के लिए डटे रहे हजारों कार्यकर्ता

Betul Today News: I will never let the love of BJP workers diminish: Hemant... Thousands of workers stood firm to welcome him even in the pouring rain

Betul Today News : बैतूल भारतीय जनता पार्टी  कार्यकर्तओं की मेहनत के कारण सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। पार्टी का कार्यकर्ता मेरा परिवार है। कार्यकर्ताओं का आज तो अटूट प्रेम और स्नेह मिला है मैं हमेशा इसका ऋणी रहूंगा। मैं कही भी रहू कार्यकर्ताओं के प्यार को कभी कम नही होने दूंगा। यह बातें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कही। श्री खण्डेलवाल भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद  पहली बार बैतूल पहुँचे। रविवार को भाजपा कार्यालय में  स्वागत कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके, परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन नगर, मुलताई विधायक चंद्रशेखर देशमुख, आमला विधायक डॉ योगेश पंडागरे, भैसदेही विधायक महेंद्र सिंह चौहान, घोड़ाडोंगरी विधायक गंगा उइके, जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पवार, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधाकर पवार प्रमुख रूप से उपस्थित थे। श्री खंडेलवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारत देश के प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में लगातार आगे बढ़ रहा है। मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में लगातार काम हो रहे हैं। कार्यकर्ताओं की ताकत से पार्टी चल रही है। प्रत्येक कार्यकर्ताओं का सम्मान बनाकर रखना प्रदेश नेतृत्व की जिम्मेदारी है। श्री खण्डेलवाल ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता मेरा जीवन व प्राण है। उनके सम्मान में कभी कमी नहीं आने दूंगा। पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता ने जो प्यार, स्नेह दिया उसका कर्ज जीवन भर नहीं उतार पाऊंगा।
प्रदेश अध्यक्ष का बैतूल में ऐतिहासिक स्वागत
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार ग्रह जिले बैतूल पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का ऐतिहासिक स्वागत किया गया। श्री खंडेलवाल के स्वागत के लिए पूरे शहर को बैनर, पोस्टर और स्वागत द्वार से सजाया गया था। शहर के चौक- चौराहों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्री खंडेलवाल का फूलमाला पहनाकर और फूल बरसा कर स्वागत किया है। इस दौरान हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैतूल धार बैरियर्स से स्वागत का सिलसिला शुरू हुआ पूरे दिन स्वागत का सिलसिला जारी रहा। रिमझिम बारिश होने के बावजूद भी  कार्यकर्ताओं का उत्साह कम नहीं हुआ और वे प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के लिए डटे रहे। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button