MP News: मध्य प्रदेश के इस जिले में 34 करोड़ के लागत से मॉडर्न फोरलेन सड़क का होगा निर्माण, मोहन सरकार ने दी स्वीकृति

MP News: मध्य प्रदेश के हरदा जिले की तस्वीर बदलने वाली है। इंदौर भोपाल की तरह अब करोड़ों रुपए खर्च कर हरदा में भी मॉडर्न सड़क का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए स्वीकृति मिल चुकी है और जल्दी टेंडर का काम शुरू किया जाएगा। इस मॉडर्न फोरलेन सड़क के दोनों तरफ मॉडर्न फुटपाथ का निर्माण किया जाएगा।
हरदा के सभी चौक चौराहों को सुंदर बनाया जाएगा। चौक चौराहा के चारों तरफ पेड़ लगाए जाएंगे इसके साथ ही फवारा लगाया जाएगा ताकि शहर की सुंदरता बढ़ सके।
चौक चौराहों का किया जाएगा सौंदर्यीकरण (MP News)
देश के बड़े-बड़े शहरों की तरह मध्य प्रदेश के हरदा जिले के चौक चौराहों को भी सुंदर बनाया जाएगा। हरदा के परशुराम चौक से हरदा खुर्द के सामने फोरलेन मार्ग मॉडर्न तरीके से बनाए जाएंगे। इस फोरलेन मार्ग पर 7 चौराहे होंगे। सभी चौराहों के चारों तरफ पौधे लगाए जाएंगे और बीच में फवारा लगाया जाएगा।
यात्रियों के लिए बनेगा मॉडर्न फुटपाथ
हरदा से हरदा खुर्द तक बनने वाली इस मॉडर्न सड़क के दोनों किनारो पर पैदल चलने वाले लोगों के लिए मॉडर्न फुटपाथ का निर्माण किया जाएगा। दुकानों का अतिक्रमण हटाने का कार्य भी जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा।
35 करोड़ का आएगा खर्च
इस सड़क के निर्माण में लगभग 35 करोड़ का खर्च आएगा। सड़क पर डिवाइडर भी बनाया जाएगा और हरियाली के लिए डिवाइडर के अंदर भी पौधे लगाए जाएंगे और साथ ही यहां रोशनी की व्यवस्था की जाएगी। रात के समय में भी यह सड़क दूधिया रोशनी से जगमगाएगा।