Ladli Behna Yojana: रक्षाबंधन पर लाडली बहनों को मिलेगा तोहफा! जुलाई में इस दिन जारी होगी 26वीं किस्त, 1200 की जगह खाते में आएंगे ₹1500

Ladli Behna Yojana
Ladli Behna Yojana

Ladli Behna Yojana: मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा रक्षाबंधन पर लाडली बहनों को बड़ा तोहफा दिया जाएगा। जुलाई के महीने में 26वीं किस्त जारी की जाएगी। इस बार 26वीं किस्त के साथ मुख्यमंत्री मोहन यादव लाडली बहनों को रक्षाबंधन का तोहफा भी देने वाले हैं. 1250 रुपए के साथ लाडली बहनों के अकाउंट में ₹250 एक्स्ट्रा आएंगे।

लाडली बहनों के खाते में हर महीने 1250 रुपए की राशि ट्रांसफर की जाती है लेकिन रक्षाबंधन के अवसर पर मुख्यमंत्री अपनी बहनों को 250 रुपए का गिफ्ट देने वाले हैं। इस बार टोटल ₹1500 लाडली बहनों के अकाउंट में आएगा।

इस दिन जारी होगा 26वीं किस्त (Ladli Behna Yojana)

लाडली बहना योजना की 26वीं किस्त 10 से 15 जुलाई के बीच जारी हो सकती है। हालांकि अभी ऑफिशियल डेट की घोषणा नहीं की गई है।

जानिए किसे मिलता है इस योजना का लाभ

  • इस योजना का लाभ केवल मध्य प्रदेश की महिलाओं को मिलता है।
  • मध्य प्रदेश की रहने वाली महिला जो 60 साल से कम उम्र की है वह इस योजना का लाभ उठा सकती है।
  • लाडली बहना योजना के अंतर्गत हर महीने महिलाओं को 1250 रुपए की राशि मिलती है।
  • इस योजना का लाभ 21 साल से ऊपर की महिलाओं को मिलता है।

कैसे चेक करें लाडली बहना योजना का पैसा

  • लाडली बहना योजना की किस्त चेक करने के लिए सबसे पहले आपको ऑफिशल वेबसाइट https://cmladlibahna.mp.giv.in वेबसाइट पर जाना होगा।
  • यहां आपको मुख्य पृष्ठ पर आवेदन एवं भुगतान की स्थिति वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको अपना आवेदन नंबर डालना होगा।
  • कैप्चा कोड डालने के बाद आपके मोबाइल पर ओटीपी आएगा।
  • ओटीपी डालकर आपको वेरीफाई करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने लाडली बहना योजना की भुगतान स्थिति दिख जाएगी।

Also Read:MP News: मध्य प्रदेश के इस जिले में 34 करोड़ के लागत से मॉडर्न फोरलेन सड़क का होगा निर्माण, मोहन सरकार ने दी स्वीकृति

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button