MP Weather Alert: मप्र में मानसूनी कहर! राज्य के इन जिलों में अगले 24 घंटो में होगी तूफानी बारिश, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

MP Weather Alert
MP Weather Alert

MP Weather Alert: मध्य प्रदेश में भारी बारिश का सिलसिला जारी है। इस बार मात्र चार दिनों में ही मानसून ने पूरे राज्य को कवर कर लिया है। झमाझम होने वाली बारिश से एक तरफ जहां गर्मी से राहत मिली है वहीं दूसरी तरफ परेशानियां भी बढ़ने लगी है। राज्य के कई जिलों में पानी भर गया है।

मौसम वैज्ञानिकों ने अलर्ट जारी किया है कि अगले 24 घंटे में राज्य के कई जिलों में तूफानी बारिश होगी। बारिश के साथ-साथ राज्य में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगे और कई जिलों में ओलावृष्टि के आसार जताए गए हैं। तो आईए जानते हैं किन जिलों में होगी भारी बारिश…

मध्य प्रदेश के इन जिलों में होगी भारी बारिश (MP Weather Alert)

23 जून : उज्जैन, मंदसौर, नीमच, में बारिश का रेड अलर्ट है। इसके अलावा राजगढ़, रतलाम, सागर, गुना अशोकनगर, शिवपुरी, शेरपुरकला, छतरपुर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, अलीराजपुर, झाबुआ, ग्वालियर , भिंड मुरैना, पन्ना, दमोह, सागर, भोपाल, सीहोर, बैतूल, हरदा बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, धार, इंदौर, देवास, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊजन, सतना अनुपपुर, सहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर छिंदवाड़ा, सिवनी, महला, बालाधार, टीकमगढ़, पांढुर्णा जिले में गरज – चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

24 जून : विदिशा, रायसेन, मंडला और बालाघाट में बहुत भारी बारिश का अलर्ट है। ग्वालियर, भिंड, मुरैना, श्योपुर, गुना, अशोकनगर, राजगढ़, सीहोर, सागर, टीकमगढ़, छतरपुर, सतना, सीधी, सिंगरौली और अनूपपुर में भी तेज बारिश हो सकती है।मऊगंज, सिंगरौली, अनूपपुर, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, उज्जैन, सीहोर और विदिशा में भारी बारिश हो सकती है।

Also Read:MP Anganwadi Bharti: आंगनवाड़ी में निकली बंपर वैकेंसी, केवल महिलाएं कर सकती हैं आवेदन, देखें डीटेल्स

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button