Raja Raghuvanshi Murder Case : आलीशान फ्लैट में रुकी थी सोनम, किराया जानकर उड़ जाएंगे होश, बैग जलाने वाला आरोपी गिरफ्तार

Raja Raghuvanshi Murder Case: Sonam was staying in a luxurious flat, you will be shocked to know the rent, the accused who burnt her bag has been arrested

Raja Raghuvanshi Murder Case: इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में नए-नए खुला से हो रहे हैं। सोनम का बैग जलने के मामले में पुलिस ने  ग्वालियर से लोकेंद्र तोमर को पकड़ा है। पुलिस के मुताबिक लोकेंद्र तोमर के कहने पर सोनम का बैग जलाए जाने की जानकारी मिलने के बाद उसे हिरासत में लिया है। लोकेंद्र उस बिल्डिंग का मालिक है जहां पर सोनम ठहरी हुई थी। पुलिस ने लोकेंद्र को हिरासत में लेकर मेघालय पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस अब पूछताछ करेगी जिसमें और चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं।

किराए की बिल्डिंग में ठहरी थी सोनम
पुलिस के मुताबिक राजा रघुवंशी हत्याकांड की आरोपी सोनम इंदौर में देवास नाके के पास स्थित बिल्डिंग के फ्लैट में 30 मई से 7 जून तक ठहरी थी। सोनम ने 3 लाख रुपये प्रतिमाह से फ्लैट किराया पर लिया था। जहां पर सोनम ठहरी थी उस भवन के कमरे में सोनम का बैग था जिसमें मोबाइल सही कई अहम सुराग थे। सोनम की गिरफ्तारी के बाद इस बैग को भी जला दिया गया ताकि पुलिस को कई सबूत नही मिल सके। पुलिस के मुताबिक सोनम ने अपने पति राजा रघुवंशी को गोली से मारने का प्लान बनाया था लेकिन बाद में इस प्लान को बदल दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button