MP monsoon update: मध्य प्रदेश में एक साथ 6 वेदर सिस्टम हुए एक्टिव, इन 20 जिलों में होगी आफत की बारिश, रेड अलर्ट जारी

MP monsoon update
MP monsoon update

MP monsoon update: मध्य प्रदेश में मानसून का कहर देखने को मिल रहा है। लगातार होने वाली बारिश के वजह से मौत का आंकड़ा भी बढ़ने लगा है। लगातार होने वाली बारिश के वजह से कई जिलों में नदी नालों में उफान देखने को मिल रहा है। इसी बीच मौसम विभाग ने 20 जिलों में आफत की बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।

मध्य प्रदेश में एक साथ 6 वेदर सिस्टम एक्टिव (MP monsoon update)

मध्य प्रदेश में एक साथ 6 वेदर सिस्टम एक्टिव हो गए हैं जिसकी वजह से लगातार बारिश हो रही है। एक तरफ जहां झारखंड के हवाओं में नमी बनी है वही राजस्थान में चक्रवात बना रहा है जिसके वजह से मध्य प्रदेश में भी लगातार बारिश हो रही है।

अभी बारिश से नहीं मिलेगी राहत

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो अभी बारिश से राहत नहीं मिलने वाली है।राज्य में लगातार होने वाली बारिश के वजह से एक बार फिर से लोगों की परेशानी बढ़ेगी।

मौसम वैज्ञानिको ने भोपाल इंदौर जबलपुर सागर रीवा सतना सहित कई जिलों में आफत की बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। बारिश के साथ-साथ इन जिलों में 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलेंगी साथ ही ओले गिरने का अलर्ट भी जारी किया गया है।

चार दिनों में मानसून ने कवर किया पूरा राज्य

आमतौर पर 15 से 20 दिनों में मानसून पूरे राज्य को कवर करता है लेकिन इस बार मात्र चार दिनों में मानसून ने पूरे मध्य प्रदेश को कवर कर लिया है। मानसून अपने आगमन के साथ ही रौद्र रूप दिखाने लगा है।

Also Read:Betul Crime News Today : तीन चोरियों का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार लगभग 5 लाख का मसरूका किया जप्त

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button