MP News : जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए नही होना पड़ेगा परेशान, जारी किये नए आदेश
MP News: You will not have to worry about making birth certificate, new orders issued

MP News : जन्म प्रमाण पत्र एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। कई जगह प्रमाण पत्र की जरूरत पड़ने लगी है। प्रसव के बाद अस्पताल से छुट्टी के बाद लोग जन्म प्रमाण पत्र के लिए परेशान होते रहते हैं। अब लोगों को परेशान होने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बच्चें और उसकी माँ की अस्पताल से छुट्टी होते ही उन्हें जन्म प्रमाण पत्र मिल जाएगा।
यह जारी के है नए आदेश
मुख्य रजिस्ट्रार एवं आयुक्त आर्थिक एवं सांख्यिकी मध्यप्रदेश ने जारी आदेश में कहा है कि जन्म प्रमाण पत्र के बढ़ते महत्व को देखते हुए, यह प्रमाण पत्र नव-जात शिशु की मां को अस्पताल से छुट्टी मिलने से पहले ही दे दिया जाये। खासकर सरकारी अस्पतालों द्वारा जहां कुल संस्थागत जन्मों में से 50% से अधिक जन्म होते है। साथ ही रजिस्ट्रार को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए कि वे अस्पताल में जन्म होते ही उसका पंजीकरण करें और जन्म प्रमाण पत्र तुरंत जारी करें। जिससे जनसाधारण को सुविधा होगी।
समस्त सरकारी अस्पतालों के रजिस्ट्रार को अस्पताल से मां की छुट्टी होने से पहले नव-जात शिशु का जन्म प्रमाण पत्र जारी करने के लिए संबंधितों को निर्देशित किया है।



