MP Anganwadi Bharti: आंगनवाड़ी में निकली बंपर वैकेंसी, केवल महिलाएं कर सकती हैं आवेदन, देखें डीटेल्स

MP Anganwadi Bharti
MP Anganwadi Bharti

 MP Anganwadi Bharti : मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा राज्य में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के टोटल 19500 पदों पर वैकेंसी निकली है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के 2027 और सहायिका के 17477 पदों पर वैकेंसी निकली है।

क्या चाहिए योग्यता? ( MP Anganwadi Bharti )

  • आवेदन के लिए महिलाओं को 12वीं पास होना जरूरी है।
  • महिला की उम्र 18 साल से 35 साल के बीच होनी चाहिए।
  • आप जिस वार्ड के लिए आवेदन कर रही हैं आप इस वार्ड की सदस्य होनी चाहिए वरना आपका पात्रता रद्द कर दिया जाएगा।

जानिए कैसे करें आवेदन

आवेदन करने के लिए आपको एमपी ऑनलाइन के द्वारा चयन पोर्टल https://chayan.mponline.gov.in पर जाकर आवेदन करना होगा। आवेदन करने के लिए आपको ₹100 देना होगा। ध्यान रहे ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा इसके लिए ऑनलाइन आवेदन होगा।

किस जिले में है सबसे ज्यादा वैकेंसी

वैकेंसी की बात करें तो सबसे ज्यादा वैकेंसी झाबुआ जिले में है। झाबुआ जिले में 890 और अलीराजपुर में 839 पदों पर वैकेंसी होगी। सबसे कम वैकेंसी शिवपुरी में 95 और सागर में 66 है।

Also Read:Betul Crime News Today : तीन चोरियों का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार लगभग 5 लाख का मसरूका किया जप्त

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button