MP Weather Alert : मध्य प्रदेश के 32 जिलों वज्रपात का अलर्ट, कुछ जिलों में बढ़ा तापमान
MP Weather Alert: Lightning alert issued in 32 districts of Madhya Pradesh, temperature rises in some districts

MP Weather Alert : मध्य प्रदेश में प्री-मानूसन का असर कम होने के बाद गर्मी के तेवर बढ़ने लगे है। कई जिलेवासियों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। नौतपा में भी देखने को नहीं मिले लेकिन अब गर्मी बढ़ते जा रही है। पिछले कुछ दिनों से जिले में प्री-मानसून का असर कम हो गया है। तेज धूप खिलने के कारण गर्मी के तेवर बढ़ गए है। अधिकतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी हुई है, शुक्रवार को दिन भर तेज धूप खिली रही। बैतूल का अधिकतम तापमान 36 डिग्री पर पहुंच गया। दिन के साथ-साथ राते भी गर्म होने लगी। नौतपा में भी गर्मी का एहसास नहीं हुआ, लेकिन गर्मी अब अपने तेवर दिखाने लगी है। मानसून आने के लिए अभी जिलेवासियों को कुछ दिन और इंतजार करना होगा। मानसून नहीं आता तब तक गर्मी से जुझना पड़ सकता है।
मौसम विज्ञानिकों के मुताबिक अभी मानसून की रफ्तार कम हो गई है। मानसून महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के बीच फंसा हुआ है। मानसून के सक्रिय होने और तेज रफ्तार के लिए अभी 4-5 दिन का समय और लग सकता है। 15 जून तक बैतूल में मानसून सक्रिय होने की संभावना है। मौसम विभाग भोपाल ने शुक्रवार का जारी की गई एडवायजरी में बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान बैतूल जिले में वज्रपात, झंझावात के साथ 30 से 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और हल्की बारिश होने की संभावना बनी है।
इन जिलों में वज्रपात का अलर्ट
मौसम विभाग का मुताबिक 24 घंटे के दौरान मध्य प्रदेश के गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, धार, इंदौर, उज्जैन, देवास, शाजापुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, दमोह, सागर, पांढुर्णा जिलों में वज्रपात / झंझावात / झोंकेदार हवाएं (30-40 किमी/घंटा) चलने की संभावना है।



