MP Today News : बैतूल में पुलिस की दबंगई, युवक के साथ गाली गलौज कर की मारपीट, अधिकारियों निभा रहे भाईचारा, देखिए वीडियो

MP Today News: Police highhandedness in Betul, abused and beat up a youth, officers are maintaining brotherhood, watch the video

MP Today News: बैतूल जिले के सारणी थाना क्षेत्र के पाथाखेड़ा चौकी प्रभारी की दबंगई सामने आई है। मारपीट और गाली गलौज का वीडियो वायरल हुआ है। इसके बावजूद कोई कार्रवाई नही हुई है। इस मामले में अधिकारी तो कुछ बोला ही नही चाहते है। पूरी पलटन भाईचारा निभा रही है। जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है। बताया जा रहा है कि पाथाखेड़ा चौकी प्रभारी वंशज श्रीवास्तव एक युवक को गाली गलौज कर मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। चौकी  प्रभारी द्वारा युवक के साथ अशोभनीय  भाषा का प्रयोग किया गया है। दुकान संचालक रोहित रघुवंशी का कहना है कि चौकी प्रभारी का का व्यवहार ठीक नही था उन पर कार्रवाई होनी चाहिए। सवाल यह है कि इस मामले में कोई कार्रवाई क्यों नही हुई है। चौकी प्रभारी सिविल ड्रैस पर पहुँचकर रौब झड़ते नजर आ रहे है। चौकी प्रभारी के हाथ में पाइप भी है। इस पाइप से मारपीट करने के आरोप लगे है।
इनका कहना है…..
इस मामले की मेरे पास अभी तक कोई शिकायत आई है। शिकायत आने पर जांच कर कार्रवाई करेंगे
रोशन जैन एसडीओपी सारणी
क्या कैसे मामला, कोई कार्रवाई बनती ही नही है।…
इवनाती सारणी थाना प्रभारी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button