MP IPS Transfer : मध्य प्रदेश में 10 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, मुख्यमंत्री बोले इनकी लोकसेवा खेदजनक

MP IPS Transfer: 10 IPS officers transferred in Madhya Pradesh, Chief Minister said their public service is regrettable

MP IPS Transfer :  मध्य प्रदेश में 10 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। कटनी जिले के पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन, दतिया के एसपी वीरेंद्र कुमार और चंबल के आईजी सुशांत कुमार सक्सेना, डीआईजी कुमार सौरभ को हटा दिया है। रविवार को जारी की गई ट्रांसफर लिस्ट में 10 आईपीएस अधिकारीयो का तबादला किया है। शर्मनाक बयान देने वाले मंत्री विजय शाह मामले में बनाई गई SIT टीम के मुखिया प्रमोद वर्मा का भी स्थानांतरण हुआ है। 
मुख्यमंत्री ने बताई हटाने की वजह
10 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किस कारण से हुआ है इसकी जानकारी खुद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अपने X सोशल मीडिया पर दी है। मुख्यमंत्री ने लिखा कि कटनी और दतिया के पुलिस अधीक्षक तथा चंबल रेंज के आईजी, डीआईजी द्वारा ऐसा व्यवहार किया गया जो लोक सेवा में खेद जनक है। इस कारण उन्हें तत्काल प्रभाव से हटाने के आदेश जारी किए हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button