Betul Crime News : शराबी पति की हैवानियत, गर्भवती पत्नी की लकड़ी से पीटकर कर दी हत्या
Betul Crime News: Drunk husband's brutality, killed pregnant wife by beating her with a stick
Betul Crime News : बैतूल बाजार थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में पति की है हैवानियत सामने आई है। पति ने गर्भवती पत्नी को लाठी से पीटकर मौत के घाट उतार दिया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम आरुल निवासी बसंती बाई उइके 35 वर्ष को पति सोनू उइके ने शराब के नशे में लाठी से पीटकर मार डाला है। महिला 3 महीने की गर्भवती थी। घटना रविवार लगभग 4 बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही बैतूल बाजार पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। आए दोनों मारपीट करता था आरोपी
मृतिका महिला के पिता ने बताया कि आए दोनों आरोपी उनकी बेटी को मारपीट करता था। घटना की जब जानकारी लगी तो वह बेटी के घर पहुंचा तब आरोपी दामाद लकड़ी लेकर घर के सामने खड़ा था। बेटी बेहोशी की हालत में घर मे पड़ी थी। जिसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर गए डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



