MP Today News : मप्र में इन बिजली उपभोक्ताओं को बिजली बिल पर मिलेगी 20 प्रतिशत की छूट, इन्हें मिलेगा लाभ

MP Today News: These electricity consumers in MP will get 20 percent discount on electricity bill, these people will get the benefit

MP Today News : मप्र सौर ऊर्जा से बिजली कंपनी को मिल रही सस्ती बिजली का लाभ अब उपभोक्ताओं को भी मिलने लगेगा। विद्युत नियामक आयोग ने नई व्यवस्था लागू की है। इसके तहत बिजली उपभोक्ताओं को सुबह से शाम तक बिजली बिल में छूट देने का फैसला लिया है। इस फैसले से कई उपभोक्ताओं को लाभ मिलने वाला है। यह नई व्यवस्था जून माह के बिल के साथ प्रारंभ हो जाएगी।
 जानकारी के मुताबिक बिजली कंपनी द्वारा उपभोक्ताओं को राहत देते हुए फैसला लिया है कि सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे के बीच बिजली जलने पर बिजली के बिल में 20 प्रतिशत छूट दी जाएगी। छूट वर्तमान में लागू टैरिफ पर ही मिलेगी। यह लाभ उन उपभोक्ताओं को मिलेगा, जिनके घर पर स्मार्ट मीटर लगे हैं। पुराने मीटर वाले उपभोक्ताओं को इसका लाभ नहीं मिलेगा। स्मार्ट मीटर में बिजली को मापने की व्यवस्था है। इससे पता लग जाएगा कि सुबह से शाम तक बिजली कितनी खपत हुई है।
सब्सिडी योजना भी रहेगी जारी
जानकारी के मुताबिक इस नई योजना के साथ-साथ पुरानी सब्सिडी योजना भी जारी रहेगी। सरकार द्वारा 150 यूनिट बिजली की खपत पर सब्सिडी दी जाती है। ऐसे उपभोक्ताओं को यह सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली बिल में मिलने वाली छूट की सुविधा आगामी जून माह से शुरू कर दी जाएगी। वर्तमान में बिजली विभाग द्वारा 0 से 50 यूनिट पर 4.50 रुपए, 51 से 150 यूनिट पर 5.41 रुपए, 151 से 300 यूनिट पर 6.79 रुपए और 300 से अधिक यूनिट आने पर 6.98 रुपए की दर से बिजली बिल लिया जा रहा है। 
 सरकारी कार्यालय में लगे मीटर
बिल में छूट की सुविधा केवल स्मार्ट मीटर में दी जा रही है। वर्तमान में बैतूल जिले में स्मार्ट मीटर केवल सरकारी कार्यालयों में ही लगाए गए हैं। इसका लाभ सरकारी दफ्तरों को ही मिलेगा। बिजली कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि स्मार्ट मीटर कर्मिशियल क्षेत्र में भी लगाए गए हैें। जल्द ही स्मार्ट मीटरों को घरों में भी लगाने का काम शुरू किया जाएगा। घरों में स्मार्ट मीटर कम लगे होने के कारण कुछ चुनिंदा उपभोक्ताओं को इसका लाभ मिलेगा। आने वाले दिनों में स्मार्ट मीटर लगने पर इसका लाभ अधिक लोगों को मिलने लगेगा। 
इनका कहना…
स्मार्ट मीटर पर उपभोक्ताओं को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली बिल में 20 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। यह व्यवस्था जून माह से लागू हो जाएगी। 
घनश्याम धुर्वे, सहायक महाप्रबंधक, बिजली कंपनी जोन-2  बैतूल 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button