MP Weather : मध्यप्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट, बैतूल में झमाझम बरसे बादल

MP Weather: Heavy rain alert in many districts of Madhya Pradesh, heavy rains in Betul

MP Weather : मध्य प्रदेश के कई जिले में आंधी के साथ बारिश का दौर जारी है। कुछ जिले में झमाझम तो कुछ जिलों में बूंदाबांदी हो रही है। मौसम विभाग भोपाल में सोमवार को जाने के लिए एडवाइजरी में बताएं कि अगली 24 घंटे के दौरान प्रदेश के नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, ग्वालियर, दतिया, भिड, मुरैना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिडोरी, कटनी, छिदवाड़ा, सिवनी, मंडला,, बालाघाट, पांढुर्णा, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, मैहर जिलों में बारिश का होने की संभावना है।

 नौतपा के दूसरे दिन भी  बैतूल के पट्टन में झमाझम बरसे बादल

बैतूल में नौतपा के दिनों में भीषण गर्मी पड़ती है, लेकिन इस बार बारिश हो रही है। बारिश में नौतपा की तपीस को ठंडा कर दिया है। नौतपा के दूसरे दिन मुलताई, पट्टन क्षेत्र में झमाझम बारिश हुई है। बारिश से तेज धूप से राहत जरूर मिली लेकिन उमस बढ़ने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वर्षों बाद नौतपा में बारिश जैसी स्थिति निर्मित हुई है। अगले 24 घंटे के दौरान बैतूल जिले में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के एक्टीव होने के कारण मौसम में बदलाव आया है। नौतपा के पहले दिन भी रविवार रात को जिला मुख्यालय सहित अन्य क्षेत्रों में रिमझिम बारिश होते रही। सोमवार दोपहर को मुलताई-पट्टन क्षेत्र में झमाझम बारिश होने के समाचार मिले हैं।
बारिश ने नौतपा में पड़ने वाली गर्मी को ठंडा कर दिया। हालाकि बादल छाने के कारण जिलेवासियों को उमस का सामना करना पड़ा। उमस से बचने के लिए लोग कूलर-पंखे का सहारा लेना पड़ा। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई है। अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री पर पहुंच गया है। नौतपा में तापमान 40 डिग्री के पार बना रहता है, लेकिन इस बार नौतपा में तापमान लगभग 10 डिग्री कम है।  मानसून आने के पहले प्री-मानसून की एक्टिवीटी भी शुरू हो चुकी है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले 24 घंटों के दौरान बैतूल जिले में बारिश होने 40 से 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना बनी हुई है।

जिले में जल्द होगी मानसून की एंट्री

मौसम वैज्ञानिक को कहना है कि मानसून तेजी से आगे बढ़ते जा रहा है। दक्षिण-पश्चिम मानसून ने महाराष्ट्र के कई जिलों में दस्तक दे दी है। बैतूल जिला भी महाराष्ट्र से लगा हुआ है। बैतूल, मंडला, बालाघाट जिले से मध्यप्रदेश में मानसून की एंट्री भी जल्द होने की संभावना है। 15 जून तक मानसून की एंट्री होने और तेज बारिश होने की संभावना बनी हुई है। इसके पूर्व प्री-मानसून की बारिश होते रहेगी। इस बार मानसून लगभग 8 से 10 दिन पहले आने की संभावना जताई जा रही है।

किसान कर रहे बारिश का इंतजार

मानूसन के आने से पहले किसानों ने खरीफ फसल की बोवनी की तैयारियां लगभग पूरी कर दी है। किसान मानसून आने का इंतजार कर रहे है। इस बार प्री मानसून की झमाझम बारिश होने से समय पर बोनी होने की संभावना है। 7 जून से मृगनक्षत्र की शुरूआत हो जाएगी। किसान बताते है कि मृगनक्षत्र में बोनी होने से फसल अच्छी रहती है। किसान अब मानसून के आने और बारिश होने का इंतजार कर रह है। पर्याप्त बारिश होने पर किसान बोनी कार्य शुरू कर देंगे। कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि पर्याप्त बारिश होने पर ही बोनी कार्य प्रारंभ करें अन्यथा बीज को नुकसान पहुंच सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button