Betul Mandi Bhav 26 May 2025 : आज 26 मई 2025 के बैतूल मंडी भाव, मूंग की आवक भी होने लगी
Betul Mandi Bhav 26 May 2025: Betul Mandi Bhav today 26 May 2025, arrival of moong has also started
Betul Mandi Bhav 26 May 2025 : सोमवार को बैतूल मंडी में खरीदी हुई। उपज के दामों में भी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 26 मई 2025 को बैतूल मंडी में कुल उपज की आवक 13 हजार 697 बोरे रही। 5382 बोरे आवक गेंहू की आवक रही। सोयाबीन की 2890 बोरे मक्का की आवक 5209 बोरे रही है। कृषि उपज मंडी में गेंहू, मक्का और सोयाबीन सबसे ज्यादा आवक
कृषि उपज मंडी में सोमवार को उपज की आवक में बढ़ोतरी हुई है। गेंहू, मक्का और सोयाबीन की सबसे ज्यादा आवक है। कभी आवक बढ़ जाती तो कभी कम होती है। लेकिन किसानों को उपज के दाम अच्छे नहीं मिलने से नाराजगी देखने को मिलेगी। किसान कहते हैं कि सोयाबीन के दाम इतने अधिक कम है की लागत भी नहीं निकल पा रही है।
मूंग की आवक आई और उड़द की आवक नही
सोमवार को मंडी में मूंग आवक आई और उड़द की आवक नही आई । मूंग के दाम 6600 से लेकर 6600 रुपये तक है। उड़द की आवक नही आई पिछले दिनों दाम 7200 प्रति किवंटल के पार थे।

