Bank Holidays May 2025: मई के महीने में लगातार 12 दिन बंद रहेंगे बैंक, फटाफट चेक करें लिस्ट वरना बढ़ेगी परेशानी

Bank Holidays May 2025: मई के महीने की शुरुआत होने वाली है।इस महीने में बैंकों में लंबी छुट्टियां रहने वाली है और अगर आपको बैंकों से जुड़ा कोई काम है तो फटाफट निपटा लीजिए वरना आपकी परेशानी बढ़ सकती है। कई बार ऐसा होता है बैंकों में छुट्टियां रहती है और हम बैंक चले जाते हैं ऐसे में हमारी परेशानी बढ़ जाती है और टाइम भी बर्बाद होता है। इसलिए जरूरी है कि बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट देखकर ही बैंक जाएं। तो आईए देखते हैं बैंकों में छुट्टियों की लिस्ट….
मई में बैंक हॉलिडे की पूरी लिस्ट (Bank Holidays May 2025)
1 मई, 2025 – मजदूर दिवस, महाराष्ट्र दिवस
4 मई, 2025 – रविवार
9 मई, 2025 – रविंद्रनाथ टैगार जयंति
10 मई, 2025 – दूसरा शनिवार
11 मई, 2025 – रविवार
12 मई, 2025 – बुद्ध पूर्णिमा
16 मई, 2025 – स्टेट डे
18 मई, 2025 – रविवार
24 मई, 2025 – चौथा शनिवार
25 मई, 2025 – रविवार
26 मई, 2025 – काजी नजरुल इस्लाम का जन्मदिन
29 मई, 2025 – महाराणा प्रताप जयंति
Also Read:MP News: एमपी के इस जिले में 250 एकड़ में मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक पार्क, मिलेगी इतनी सारी सुविधाएं
बैंकों में एक जैसी छुट्टियां नहीं होती है बल्कि अलग-अलग राज्यों के हिसाब से छुट्टियां होती है। अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग त्योहार होते हैं यही वजह है कि पूरे देश के राज्यों में एक साथ बैंक बंद नहीं रहते।
ऑनलाइन होते रहेंगे बैंक के सारे काम
बैंकों के बंद रहने के बावजूद भी ग्राहकों को परेशानी नहीं होगी. छुट्टियों के दिन भी लोग ऑनलाइन बैंकिंग की सहायता से अपने सारे काम निपटा सकते हैं. आज के समय में बैंक की ज्यादातर सर्विसेज ऑनलाइन उपलब्ध हैं. इसलिए अवकाश वाले दिन भी आप बहुत से बैंकिंग कार्य घर बैठे ही निपटा सकते हैं।



