Betul Today News: डायनामाइट में विस्फोट से 4 बच्चे घायल, खेलते समय हो गया बड़ा हादसा

Betul Today News: 4 children injured in dynamite explosion, major accident happened while playing

Betul Today News: बैतूल जिले के   ग्राम मिलानपुर हादसे के शिकार बच्चों के संबंध में वस्तुस्थिति से सिविल सर्जन डॉ जगदीश घोरे ने अवगत कराते हुए बताया कि सोमवार को दोपहर 1.30 बजे के लगभग 4 बच्चे जिला अस्पताल बैतूल अपने परिजनों के साथ लाए गए। इन 4 बच्चों में से 1 ही परिवार के 2 बच्चे एवं अन्य 2 अलग-अलग परिवारों से हैं। ये बच्चे अपने घर के नजदीक खेल रहे थे और खेलने वाली सामग्री में पटाखे जैसा विस्फोट होने से हादसे का शिकार हुए।

       घायलों में नीलम पिता श्री रमेश उम्र 13 वर्ष को मल्टीपल इंजूरी है। जिनकी सीधी आंख में स्पेलरो कॉर्नियल इंजूरी है। जिन्हें उच्च संस्था गांधी मेडिकल कॉलेज के नेत्र विभाग में प्राथमिक उपचार देकर रेफर किया गया। बबीता पिता श्री मनीष उम्र 8 वर्ष को सीधी आंख में घाव हैं और हाथों तथा पैरों में घिसड़न है। इनकी हालत स्थिर है तथा इनका जिला चिकित्सालय बैतूल में उपचार जारी है। अंकिता पिता श्री आकाश उम्र 7 वर्ष इन्हें भी हाथों में घिसड़न के घाव हैं। अंकित पिता श्री आकाश उम्र 6 वर्ष इन्हें बायें घुटन में चोट व सूजन तथा हाथ-पैर में हल्की घिसड़न है। एक्स-रे के उपरात हड्डी रोग विशेषज्ञ द्वारा इनका उपचार जिला चिकित्सालय में जारी है।

       डॉ.घोरे ने बताया कि बच्चे चिल्ड्रन सर्जिकल वार्ड में एडमिट है, जिन्हें नेत्र रोग विशेषज्ञ एवं सर्जिकल विशेषज्ञ द्वारा देख लिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button