Ladli Behna Yojana: लाडली बहनों के लिए बड़ी खबर, 24वीं किस्त आने से पहले ये जरूरी काम करेगी मोहन सरकार

Ladli Behna Yojana 2025: मध्य प्रदेश की लाडली बहनों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। राज्य की मोहन सरकार के द्वारा जल्द ही लाडली बहना योजना लाडली लक्ष्मी योजना जैसी कई योजनाओं का सोशल ऑडिट कराया जाएगा। इसके अंतर्गत पता लगाया जाएगा कि इन योजनाओं से लोगों के जीवन पर क्या असर पड़ा और इसमें क्या खामियां और खूबियां है।
इस ऑडिट का रिपोर्ट तैयार करके राज्य शासन को भेजा जाएगा जिसके आधार पर योजनाओं में सुधारी और बदलाव किया जाएगा। सामने यह जानकारी के अनुसार जल्दी विभाग के द्वारा इसका प्रस्ताव मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा और स्वीकृति मिलने के बाद विभागों से सम्मानित कर सोशल ऑडिट की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। अधिकारी लोगों के घरों तक जाएंगे और इस योजना के बारे में पता करेंगे और यह भी पता करेंगे कि इसके आने से लोगों के जीवन में क्या बदलाव हुआ है।
ऑडिट में इन योजना पर रहेगा फोकस (Ladli Behna Yojana 2025)
खबर है कि सोशल आडिट के लिए केंद्र सरकार से लेकर राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं का विभागवार खाका तैयार किया जाएगा, जिसके बाद रिपोर्ट तैयार की जाएगी। इनमें प्रधानमंत्री मातृवंदना, पीएम आवास, निशुल्क खाद्यान्न वितरण, पथ विक्रेता योजना, लाड़ली बहना योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना सहित तमाम ऐसी योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क किया जाएगा।
Also Read:MP News: मध्य प्रदेश के रतलाम में तापमान 44 डिग्री के पार, 18 जिलों में लू का अलर्ट



