Advertisement

बैतूल में कब होगी प्री मानसून और मानसून की बारिश, देखिए सटीक जानकारी

भास्कर फ़ाइल फ़ोटो
  • मध्यप्रदेश में एक बार फिर से प्री मानसून एक्टिविटी शुरू होगी। इंदौर और नर्मदापुरम में 10 जून से प्री मानसून की बारिश शुरू होगी। फिर तेज हवाओं के साथ बौछारें गिरेंगी। भोपाल को यह 12 जून से तर करना शुरू कर देगा। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि 12 जून से लेकर 19 जून तक मध्यप्रदेश में प्री मानसून एक्टिविटी होगी। इससे तापमान में गिरावट आएगी।
    यह बारिश मानसून के सेट होने तक चलती रहेगी, हालांकि अभी भी मानसून की रफ्तार धीमी है। अभी यह केरल और कर्नाटक के उत्तरी हिस्से में पहुंच गया है। इससे प्री मानसून की गतिविधियां थोड़ी तेज हुई हैं। बीते 24 घंटे में दिन और रात का तापमान नीचे आया है।

    शुष्क मौसम का मप्र पर असर नहीं
    अभी दो चक्रवाती घेरा राजस्थान और यूपी के ऊपर बना हुआ है। पाकिस्तान से हवाएं आ रही हैं। मौसम शुष्क होने के कारण प्रदेश में इसका सीधा असर पड़ रहा है। इसी कारण बीते 3 दिन से भीषण गर्मी हो रही है। दिन और रात का पारा काफी ऊपर चला गया। ग्वालियर, चंबल, सागर और रीवा संभागों में अभी भी लू चल रही है। भोपाल और इंदौर में पारा तो कंट्रोल में है, लेकिन गर्मी कम नहीं है। बुधवार से लोगों को राहत मिल सकती है।

    20 जून के बाद हो सकता है मानसून सेट
    प्री मानसून एक्टिविटी के 10 जून से एक बार फिर सक्रिय होने की संभावना है। 19 जून तक यह लगातार चलती रहेगी। मप्र में मानसून 19 जून के बाद सेट हो सकता है। अभी मध्यप्रदेश में मानसून 20 जून को आता है। अभी 2 दिन तक ग्वालियर, चंबल, सागर और रीवा में लू का प्रकोप रहेगा। यहां पर 10 जून के बाद ही राहत की उम्मीद की जा सकती है। यही इलाके अभी सबसे ज्यादा तप रहे हैं। यहां पर तापमान 46 डिग्री को पार कर चुका है।
    बैतूल में 12 जून को प्री मानसून की बारिश
    मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि भीषण गर्मी के बीच में 12 जून के बाद मौसम में बदलाव आएगा और बैतूल में प्री मानसून की बारिश होने की संभावना है। बैतूल में 15 से 20 जून के बीच मानसून सक्रिय हो सकता है और झमाझम बारिश होने की भी संभावना है।
    न्यूज़ सोर्स दैनिक भास्कर

  • Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button