MP Famous Hanuman Mandir: बेहद चमत्कारी हैं मप्र के ‘ट्रेन वाले हनुमान जी’, यहां दर्शन करने से हर कष्ट हो जाते हैं दूर

MP Famous Hanuman Mandir
MP Famous Hanuman Mandir

MP Famous Hanuman Mandir: आज पूरे देश में हनुमान जयंती का त्यौहार मनाया जा रहा है। हनुमान जयंती का सनातन धर्म में विशेष महत्व है। इस पावन अवसर पर लोग हनुमान जी के अलग-अलग मंदिरों के दर्शन करते हैं। आज हम आपको मध्य प्रदेश के ट्रेन वाले हनुमान जी के बारे में बताएंगे।

यह मंदिर 400 साल पुराना और यहां की मान्यता है कि अगर कोई भी ट्रेन यहां से गुजरती है तो जरूर यहां रूकती है और चालक हॉर्न बजा कर हनुमान जी को प्रणाम करता है। यह परंपरा वर्षो से चली आ रही है और आज भी सभी ट्रेन ड्राइवर इस परंपरा को निभाते हैं।

यहां हमेशा अखंड रामायण का चलता है पाठ (MP Famous Hanuman Mandir)

मंदिर में कई वर्षों से रामायण का सतत पाठ जारी है, जिससे वातावरण हमेशा भक्तिमय बना रहता है। मंदिर के महंत कृष्णा दुबे का कहना है कि इस स्थान पर हनुमान जी की विशेष कृपा है। जो भी भक्त सच्चे मन से यहां आता है, उसकी मुराद जरूर पूरी होती है। यही कारण है कि देश के कोने-कोने से लोग यहां दर्शन करने आते हैं।

Also Read:MP News: मप्र के इस शहर में बनेगा राज्य का सबसे बड़ा गौधाम, गायों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं, देखिए डीटेल्स

हनुमान जयंती पर विशेष सजावट

हनुमान जयंती के अवसर पर मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया। इस बार का आकर्षण है, दक्षिण भारतीय परंपरा पर आधारित फूलों का भव्य बंगला।

Also Read:MP Weather News: मप्र में चमक गरज के साथ होगी तूफानी बारिश, इन जिलों में गिरेंगे ओले, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मंदिर को रंग-बिरंगे फूलों और पारंपरिक सजावट से सजाया गया, जिससे मंदिर की शोभा और बढ़ गई है। सुबह से ही मंदिर में भक्तों की लंबी कतार देखने को मिली। महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग – हर उम्र के लोग सुबह से हनुमान जी के दर्शन के लिए कतार में खड़े नजर आए। भजन, कीर्तन और हनुमान चालीसा के पाठ से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा।

Also Read:MP News: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मध्य प्रदेश को दी बड़ी सौगात, राज्य के इन जिलों में बिछेगा फोरलेन हाईवे का जाल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button