Advertisement

बंसल कंपनी पर आदेशों का खेल, लिफाफे के सामने सब नियम कायदे फेल

फ़ाइल फ़ोटो
  • ज्ञानू लोखंडे
    बैतूल– बैतूल- इंदौर फोरलेन निर्माण कर रही बंसल कंपनी जिला प्रशासन के आदेशों की धज्जियां उड़ा रही है। कंपनी इतने मनमाने तरीके से काम कर रही है कि हर आदेशों को जूते के तलवे के नीचे कुचल दिया जा रहा है। किसी की मजाल नही की कंपनी की मनमानी पर कोई रोक लगा सके। जवाबदार अधिकारी तमाशबीन बने हुए है। जिला प्रशासन बंसल कंपनी को आदेश जारी कर खेल खेला जा रहा है। सच तो यह है कि लिफाफे के सामने सब नियम कायदे फेल है। दरअसल मामला यह है कि बैतूल- इंदौर फोरलेन बना रही बंसल कंपनी द्वारा पानी चोरी किया जा रहा था। कलेक्टर ने मामले को संज्ञान में लेने के बाद कंपनी के कार्य पर रोक लगा दी थी लेकिन चंद दिनों में ही कंपनी पर लगाया प्रतिबंध हटा दिया है। इसके बाद कंपनी की फिर से मनमानी शुरू हो गई है। कंपनी पर लगाए गए प्रतिबंध चंद दिनों में हटा देने के बाद लोगों में चर्चा चल रही है कि सब लिफाफे का खेल है। अब लोग मीडिया को भी कटघरे में खड़े करने लगे है। कंपनी मनमानी कर रही है इसके बावजूद भी अखबारों में कोई खबर नही है। यह भी बात जग जाहिर हो गई कि कुछ तथाकथित मीडियाकर्मियों को खूब लिफाफे मिले हैं। इसलिए अखबारों में बंसल कंपनी द्वारा की जा रही मनमानी की खबरें सामने नहीं आ रही है।

  • Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button