MP Weather Update : मध्यप्रदेश में दो दिन तेज गर्मी के बाद फिर से बदलेगा मौसम, 18 जिलों बारिश का अलर्ट
MP Weather Update: After two intense heat waves in Madhya Pradesh, weather will change again, rain alert issued in 18 districts

MP Weather Update : मध्य प्रदेश में दो दिन तक भीषण गर्मी पड़ेगी इसके बाद मौसम में फिर बदलाव आएगा। कुछ जिले में बारिश होने की संभावना बनी है। मध्य प्रदेश के कई जिलों में तेजी से तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। प्रदेश के 07 जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री पर पहुंच गया है। सबसे ज्यादा तापमान 42.2 डिग्री नर्मदापुरम में दर्ज किया है। अगले दो दिन तक तेज गर्मी पड़ेगी।
8 अप्रैल से बदलेगा मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के कारण 8 अप्रैल से फिर मौसम में बदलाव होने वाला है। 8 अप्रैल को रतलाम, मंदसौर नीमच, शिवपुर, मुरैना, छतरपुर, निवाड़ी जिले में बारिश की संभावना बनी है।
9 अप्रैल को यहाँ बारिश की संभावना
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 9 अप्रैल को मध्य प्रदेश के 18 जिलों में बारिश की संभावना है। रतलाम, मंदसौर, नीमच, आगर मालवा, राजगढ़, गुना ,अशोक नगर, श्योपुर, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर ,पन्ना, सतना जिले में घर चमक के साथ बारिश होने की संभावना बनी है।



