MP Today News: मध्य प्रदेश के 6 जिलों में दौड़ेगी ई-बसें, जगह-जगह बनेंगे चार्जिंग स्टेशन

MP Today News: E-buses will run in 6 districts of Madhya Pradesh, charging stations will be built at various places

MP Today News: केंद्र सरकार के शहरी विकास मंत्रालय द्वारा प्रधानमंत्री ई- बस सेवा के अंतर्गत मध्य प्रदेश के 6 जिलों में ई- बसें चलाई जाएगी। इन सभी जिलों में 552 ई- बसों का संचालन किया जाएगा। पहले चरण के अंतर्गत ग्वालियर जिले को ई- बसें मिल गई है। इस बेसन का संचालन मुंबई के ग्रीन सेल मोबिलिटी कंपनी द्वारा किया जाएगा। अब लोगों का सफर भी आसान हो जाएगा। जानकारी के मुताबिक ग्वालियर, इंदौर, भोपाल, जबलपुर सहित अन्य 6 शहरों में बसे चलेगी। 
बनेंगे चार्जिंग स्टेशन
जानकारी के मुताबिक ई- बसों को संचालित करने के लिए जग जग चार्जिंग स्टेशन तैयार किए जाएंगे। बेसन के संचालन से राजस्व भी अच्छा खासा मिलेगा। मध्य प्रदेश के अन्य शहरों में भी बसे संचालित होगी। जानकारी के अनुसार 12 साल तक शहर में बसों का संचालन व संधारण कंपनी को करना होगा। निगम द्वारा बदले में कंपनी को 59 रुपए प्रति किलोमीटर के हिसाब से भुगतान किया जाएगा जबकि केंद्र सरकार द्वारा सब्सिडी के रूप में 22 प्रति किलोमीटर का भुगतान निगम को किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button