MP New Railline: मध्य प्रदेश में यहां बनेंगे 6 नए रेलवे स्टेशन, नई लाइन भी बिछाई

MP New Railline: मध्य प्रदेश के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। राज्य में 72 किलोमीटर लंबी खजुराहो पन्ना रेल लाइन के अरचनों को दूर कर दिया गया है और जल्द ही इस रेल लाइन का निर्माण पूरा होगा।खजुराहो से सूरजपुर तक 16 किलोमीटर तक रेललाइन का निर्माण हो चुका है। इस परियोजना के निर्माण कार्य के पूरा होने की उम्मीद चार साल में पूरा होने की उम्मीद है।
जल्द पूरा होगा खजुराहो पन्ना रेल लाइन का निर्माण कार्य (MP New Railline)
खजुराहो-पन्ना से होते हुए सतना को रेल लाइन से जोड़ने के लिए लंबे समय से प्रयास चल रहा था। परियोजना में बड़ी अड़चन वन विभाग की जमीन के हस्तांतरण को लेकर की थी। पन्ना जिले में रेलवे की जमीन हस्तांतरण करने में काफी समय लग गया। हालांकि, इसकी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। पन्ना जिले में रेलवे के लिए 309 हेक्टेयर जमीन राज्य सरकार के माध्यम से रेलवे को हस्तांतरित की जा चुकी है। जिससे इस परियोजना के काम में तेजी आई है।
बनाएं जाएंगे 6 रेलवे स्टेशन
खजुराहो से पन्ना के बीच 72 किलोमीटर की रेल लाइन है। जिसमें 47 पुल का निर्माण किया जाना है। इसमें 40 छोटे और 7 बड़े पुल शामिल हैं। वहीं, केन नदी के ऊपर एक बड़ा पुल बनाए जाने की योजना है। जिसके लिए टेंडर जारी नहीं किया गया, लेकिन निर्माण प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने की संभावना है। इसके अलावा रेलखंड के बीच 6 नए रेलवे स्टेशन बनेंगे। जिसमें सूरजपूरा और बरखेड़ा छतरपुर जिले में होंगे। जबकि पन्ना जिले में सबदुआ, बालूपुर, अजयगढ़ और सिंहपुर स्टेशन बनेंगे।
Also Read:MP News: मध्य प्रदेश में बिछ रहीं 978 किमी नई रेलवे लाइन, कई गांव की जमीन हुई अधिग्रहित



