MP News: मध्य प्रदेश में बिछ रहीं 978 किमी नई रेलवे लाइन, कई गांव की जमीन हुई अधिग्रहित

MP News: मध्य प्रदेश में रेलवे के द्वारा लगातार रेल लाइन बिछाई जा रही है ताकि यात्रा सुगम हो सके और अधिक से अधिक ट्रेनों का संचालन किया जा सके ।आमला से इटारसी के बीच 130 किलोमीटर क्षेत्र में तीसरी रेल लाइन बिछाने के लिए मिट्टी बेस तैयार कर लिया गया है।इटारसी से कीरतगढ़ के बीच थर्ड लाइन का काम 12 बांग्ला क्षेत्र में शुरू हो गया है और इसके लिए सड़क भी डायवर्ट कर दिया गया है।थर्ड लाइन में आने वाले पुलिया का निर्माण शुरू हो गया है और जल्द ही इस पुलिया का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा।
सामने जानकारी के अनुसार तीसरी लाइन के काम में चौथी रेलवे लाइन का पेज फर्स्ट रहा था जिसके कारण दोबारा से लाइनिंग की गई।तीसरी रेल लाइन प्रोजेक्ट के लिए बैतूल जिले के 3 तहसीलों के 40 गांवों में रहने वाले 290 किसानों की 16.036 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहित की गई है। तीसरी रेलवे लाइन का काम पूरा होने के बाद रेल यातायात ओर बेहतर होने की उमीद है।
जानिए क्यों जरूरी है तीसरी लाइन (MP News)
वर्तमान में रेलवे के पास नागपुर-इटारसी सेक्शन में केवल दो लाइन हैं। इनसे यात्री और और गुड्स ट्रेनों का संचालन किया जाता है। यात्री गाड़ियों को निकालने के लिए अक्सर गुड्स ट्रेनों को घंटों तक कहीं भी रोक दिया जाता है। इन्हीं समस्याओं के चलतेतीसरी लाइन बिछाई जा रही है, ताकि यात्री ट्रेनों के लिए गुड्स ट्रेनों को न रोकना पड़े और वे भी सही समय पर पहुंच सके।
Also Read: MP News: मप्र के इन 24 जिलों में होगी भारी बारिश, तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस तक हो सकती है गिरावट, अलर्ट जारी
इटारसी से विजयवाड़ा तक 978 किलोमीटर की चौथी रेलवे लाइन बिछाई जाएगी और इसके लिए सर्वे का काम पूरा हो गया है। मिट्टी को इकट्ठा किया जा रहा है ताकि उसका परीक्षण किया जा सके। इटारसी से जुझारपुर, बरेठा, मुलताई, प्रभातपट्टन, पांढुर्ना होते हुए नागपुर तक 250 किलोमीटर ट्रैक क्षेत्र में आने वाले पुल-पुलियाओं के पास से मिट्टी के नमूने एकत्रित किए गए।रेल यातायात को बेहतर बनाने के लिए निरंतर निर्माण कार्य हो रहे हैं।
Also Read:MP Transfer News: बैतूल सीएमएचओ डॉ रविकांत उईके की रवानगी, परिहार को दिया प्रभार, जाने क्या है कारण



