DA Hike: महंगाई भत्ते में 2% की बढ़ोतरी होने से कितनी बढ़ जाएगी केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी, जानें यहां

DA Hike
DA Hike

DA Hike: शुक्रवार को केंद्र सरकार के द्वारा केंद्रीय कर्मचारियों की महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की गई। महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी होने से केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी और इससे पेंशनर्स को भी फायदा होगा।

सरकार के अनुसार महंगाई भत्ता और महंगाई राहत में बढ़ोतरी से सरकारी खजाने पर हर साल 6614.04 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। महंगाई भत्ता और महंगाई राहत में यह बदलाव इसलिए किया गया है क्योंकि इनकी दरों में साल में दो बार बदलाव होता है। एक बदलाव आमतौर पर मार्च में होता है और दूसरा दिवाली से पहले अक्टूबर में होता है।

 

कितनी बढ़ जाएगी सैलरी (DA Hike)

इस बार महंगाई भत्ते में 2% की बढ़ोतरी हुई है। यह बढ़ोतरी औद्योगिक श्रमिकों के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आधार पर महंगाई को ध्यान में रखकर की गई है। इस साल महंगाई पिछले साल के मुकाबले कम रही है। पिछले साल अक्टूबर में महंगाई भत्ते में 3% और मार्च में 4% की बढ़ोतरी हुई थी।

पिछले साल अक्टूबर में 3% की बढ़ोतरी के बाद महंगाई भत्ता बेसिक सैलरी का 53% हो गया था। अब 2% की बढ़ोतरी के बाद यह बेसिक सैलरी का 55% हो गया है। इसका मतलब है कि अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 10,000 रुपये है, तो उसे अब महंगाई भत्ते के रूप में 5500 रुपये मिलेंगे।

बढ़ेगी सैलरी

सरकार ने आठवां वेतन आयोग भी बनाया है। इसे सरकार ने जनवरी में ही मंजूरी दे दी थी। यह आयोग सरकारी कर्मचारियों की सैलरी और भत्तों में बदलाव करने के लिए बनाया गया है। उम्मीद है कि जल्द ही आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति हो जाएगी।

डीए और डीआर में बदलाव तो साल में दो बार होता रहेगा, लेकिन यह शायद आखिरी बदलाव होगा क्योंकि इसके बाद आयोग अलग-अलग लोगों से बात करके अपनी रिपोर्ट तैयार करेगा। कर्मचारी संगठन यह भी चाहते हैं कि DA और DR को बेसिक सैलरी में मिला दिया जाए। उनका कहना है कि ऐसा करने से कर्मचारियों को ज्यादा फायदा होगा।

Also Read:DA Hike Breaking News: मोदी का बड़ा तोहफा, सरकारी कर्मचारियों का बढ़ाया महंगाई भत्ता, हर महीने इतनी ज्यादा मिलेगी सैलरी

क्या था पहले नियम?

पांचवें वेतन आयोग के समय नियम था कि जब डीए 50% से ज्यादा हो जाएगा तो उसे बेसिक सैलरी में मिला दिया जाएगा। सरकार ने साल 2004 में ऐसा किया भी था। लेकिन बाद में छठे और सातवें वेतन आयोग में इस नियम को बंद कर दिया गया।

Also Read: Indian Railway News: मध्य रेलवे द्वारा 278 अनारक्षित ट्रेनों सहित कुल 854 ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनों का किया जाएगा संचालन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button